logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

अंकुर
बीज बोने के बाद उससे फूटकर निकला हुआ पहला कोमल भाग, अँखुवा, कब्जा। ला.अर्थ प्रारंभिक लक्षण। उदा. शहीद भगत सिंह में राष्‍ट्रभक्‍ति के अंकुर उनके बचपन में ही दिखाई पड़ने लगे थे।

अंकुरण
अनुकूल परिस्थितियों में बीज की वृद्धि का आरंभ जिसमें सबसे पहले एक अंकुआ (अंकुर) निकलता है।

अंकुरित [अंकुर+इत]
अंकुर के रूप में निकला या फूटा हुआ। दे. अंकुर

अंकुश
1. हाथी को हाँकने या वश में करने के लिए प्रयुक्‍त एक नुकीला हथियार। 2. नियंत्रण, रोक।

अंकुश कृमि
जीव. अंकुश जैसे आकार वाला (यानी मुड़ा हुआ) कीट जो प्राय: बच्चों के आमाशय में पैदा होकर गुदा द्वार तक पहुँचता है और बच्चों के पेट में दर्द का एक कारण बनता है। hook warm दे. कृमि।

अंकेक्षण [अंक+ईक्षण]
व्यापारिक या राजकीय लेन-देन से संबंधित लेखा कार्य का अधिकारी व्यक्‍ति द्वारा परीक्षण किया जाना। audit

अंग
1. शरीर, बदन, देह, body 2. शरीर का कोई भी भाग जैसे : आँख, हाथ, पैर आदि। 3. सैन्य. भाग या हिस्सा जैसे : सेना के तीन अंग-थल सेना, नौ सेना और वायु सेना। 4. जीव. का बहुकोशीय अवयव जो संरचनात्मक और कार्यात्मक इकाई के रूप में कार्य करता है। 5. संगी. कर्णाटक संगीत में तीनों के विभाग, जैसे : अणु-द्रुत, द्रुत, लघु, गुरु, प्लुत और काकपद।

अंगक [अंग+क]
जीव कोशिका का सुस्पष्‍ट अवयव। जैसे : केंद्रक, लवक आदि। Organelle

अंगघात
व्यु अर्थ. किसी अंग विशेष पर रोग के प्रभाववश आई ऐसी चोट जिसके फलस्वरूप वह अंग मृतवत यानी निश्‍चेष्‍ट हो जाता है।

अंगज [अंग+ज]
देह से उत्पन्न, संतान (बेटा)।


logo