logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh


तंग
जिसकी चौड़ाई या खुलापन अपेक्षाकृत कम हो। पर्या. संकुचित, संकरा। जैसे: 1. तंग मोहरी वाला पाजामा। 2. मेरा हाथ तंग है। विलो. खुला। 2. परेशान, दु:खी। उदा. मैं अपने लडक़े से तंग हूँ। 3. पुं. घोड़ों की जीन कसने का तस्मा। 4. जिसमें उदारता का अभाव हो। जैसे: तंग दिल वाला आदमी।

तंगी
1. आर्थिक कमी या संकट की स्थिति। जैसे: तंगी की हालत। 2. कमी, आवश्यकता से कम वाली स्थिति। उदा. गरमियों में बिजली की तंगी बनी रहती है।

तंडुल
(तंड्=पीटना, प्रहार करना) कूटने, छड़ने और पिछोडने के बाद प्राप्‍त अन्न (विशेषत: चावल), छिलके से रहित। (निस्तुष: तंडुल: प्रोक्‍त:) चावल।

तंतु
सा.अर्थ ताँत, बारीक तार, रेशा, धागा। 1. कात कर निकाला गया धागा जो वस्त्र उद्योग में काम आता है। यार्न 2. (भौ.) बिजली के बल्ब और रेडियो के वाल्व में लगा कार्बन, टंगस्टन या किसी अन्य धातु का बारीक तार जो विद्युत धारा के गुजरने से ताप दीप्‍त हो जाता है। filament

तंत्र
1. अंगों, अवयवों, ग्रंथियों आदि का समूह जो किसी विशेष जैव क्रिया के संपादन के लिए तालमेल से कार्य करता है। सिस्टम जैसे: पाचन तंत्र। 2. प्राचीन काल में विज्ञान सूचक शब्द, जैसे: शल्य तंत्र। साइंस 3. शासन की प्रणाली विशेष। जैसे: प्रजातंत्र, लोकतंत्र। 4. दर्श. गृहयाचार वाली उपासना पद्धति, जादू-टोना। occulet science

तंत्रिका तंत्र
तंत्रिकाओं का जाल जो मस्तिष्क से प्रवाहित समस्त आवेगों-संवेगों को शरीर के संबंधित भागों में पहुँचाकर समस्त जैव क्रियाओं का नियंत्रण करता है। nervous system

तंत्रीवाद्य/तंतु वाद्य [तंत्री= तार+वाद्य=बाजा]
ऐसे वाद्य यंत्र जो उसमें लगे हुए तारों को छेड़ने से स्वर उत्पन्न करते हैं। जैसे: सितार, इकतारा, तानपूरा, गिटार, वायलिन इत्यादि।

तंदरूस्त [तद+दुरूस्त]
जिसका शरीर ठीक हो, स्वस्थ शरीर वाला। पर्या. स्वस्थ, निरोग।

तंदुल
दे. तंडुल। चावल।


logo