logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh


खंड
1. किसी इकाई के टूटने पर उससे अलग से साफ दिखाई पड़ने वाले कई हिस्सों या भागों में से एक या कोई भी। part, piece, portion 2. पुं. किसी बड़े ग्रंथ के जिल्द बँधे अलग-अलग भाग। volume 3. वास्तु किसी भवन का वह हिस्सा जो साफ़तौर पर एक अलग-सी इकाई के रूप में दिखाई पड़े। block जैसे: केंद्रीय सचिवालय का उत्‍तरी या दक्षिणी खंड। 4. गणि. आकृति का वह भाग जो किसी रेखा या समतल द्वारा अलग दिखाई पड़ता है। segment 5. प्रशा. विकास कार्य को सुचारू ढंग से चलाने के लिए किए गए जि़ले के भागों में से कोई एक block 6. विधि. किसी अधिनियम, प्रलेख, संधि आदि का स्वत:पूर्ण भाग। close

खंड विकास अधिकारी
खंड विकास अधिकारी-वह प्रभारी अधिकारी जो किसी जनपद (जि़ले) के वर्गीकृत ग्रामीण क्षेत्र विशेष के विकास एवं निवासियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा नियुक्‍त होता है। block development officer

खंडहर
सा.अर्थ 1. किसी भवन की उपयुक्‍त देखरेख के अभाव में उसके कुछ हिस्सों के गिर जाने पर शेष बचा भाग। 2. प्राचीन भवनों शिलालेखों आदि के कालकवलित भग्‍नावशेष जिनको आधार बनाकर इतिहासविद् और पुरा तत् ववेत्‍ता तत् कालीन संस्कृति और समाज का अध्ययन कर अपनी-अपनी स्थापनाएँ प्रस्तुत करते हैं। पर्या. ध्वंसावशेष, भग्नावशेष। remains, ruins

खंडित
1. जिसके टुकड़े हो गए या कर दिए गए हों। जैसे: खंडित भारत। 2. जिसके कुछ हिस्से तोडक़र विकृत कर दिया गया हो। जैसे: खंडित मूर्ति। पर्या. भग्न। विलो. अखंड।

खँगालना स.क्रि.
मँजे-धुले बरतनों या कपड़ों को पूरी सफ़ाई के लिए एक बार फिर से साफ़ पानी में डालकर हाथ से ऊपर-नीचे करते हुए निकलना। सब कुछ उठा ले जाना।

खगोल
[ख=आकाश+गोल = गोलाकृति] गोलाकृति वाला आकाश, आकाशमंडल। वह काल्पनिक गोला जिसमें सभी खगोलीय पिंड परिक्रमण करते प्रतीत होते हैं।

खगोलशास्त्र/विज्ञान
वह शास्त्र या विज्ञान जिसमें आकाश के ग्रहों, नक्षत्रों, पिंडों, उपग्रहों आदि के प्रकाश, दूरी, स्थिति आदि का अध्ययन किया जाता हैं।

खगोलीय पिंड
पृथ्वी के वायुमंडलीय आवरण से परे आकाश/आसमान में दिखाई देने वाले सभी पिंड। जैसे: सूर्य, चाँद, ग्रह और उनके उपग्रह, उल्काएँ, धूमकेतु, तारे, नीहारिकाएँ आदि। टि. हमारी पृथ्वी भी एक खगोलीय पिंड ही है। पर्या. आकाशीय पिंड।

खच्चर
(तु.) नर घोड़े और (मादा) गधी की संकर संतान जिससे प्राय: बोझा ढोने का काम लिया जाता है। mule


logo