logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh


पंक्‍ति
1. खिंची हुई सीधी रेखा। 2. एक जैसी वस्तुओं, व्यक्‍तियों या जीवों का आगे-पीछे या अगल-बगल में एक सीध में रखना या खड़े होना। पर्या. कतार। उदा. सैनिकों/छात्रों ने पंक्‍तिबद्ध होकर परेड की।

पंख
सा.अर्थ पक्षियों के वे अंग जिनकी सहायता से उड़ते हैं। पर्या. डैना, पर। प्राणि. (i) पक्षियों, चमगादड़ आदि की उड़ने में सहायक कर्मेंद्रिय जो रूपांतरित अग्रपाद होते हैं। (ii) कीटों में उड़ने के अंग जो त्वचा उद्वर्ध होते हैं। पर्या. पक्ष wings मुहा. 1. पंख लगना=गति बढ़ जाना। 2. पंख काटना=किसी के रास्ते में रूकावट डालना। 3. पंख जमना= (i) स्वच्छंद हो जाना, बुरी आदत लगना। (ii) विनाश नजदीक होना।

पंखा
1. ताड़, खजूर के पत्‍तों या बाँस आदि से बनाया गया वह विशेष उपकरण जो हवा के लिए हाथ से डुलाया जाता है। बेना/बेनवा। पर्या. व्यजन। 2. विद्युत चालित वह विशेष उपकरण जो हवा के लिए प्रयुक्‍त होता है। fan जैसे: हमारे पुस्तकालय में दो पंखे छत में लगे हैं तथा एक टेबलफैन नीचे रखा हुआ है। तु. पंखड़ी।

पंगु
जो पैरों से न चल सकता हो, लंगड़ा। उदा. (i) ईश्‍वर की कृपा से 'पंगु चढ़इ गिरिवर गहन। (ii) पंगु विकलांग श्रेणी में आते हैं।

पंचतंत्र
विष्णु शर्मा रचित संस्कृत की एक प्रसिद् ध नीति-कथाविषयक पुस्तक जिसके पाँच भाग (तंत्र) हैं 1. सुहृदभेद, 2. मित्रलाभ, 3. काकोलूकीय, 4. लब्धप्रणाश और 5. अपरीक्षित कारक।

पंचत्व/पंचभूत
भारतीय दर्शन के अनुसार संपूर्ण सृष्‍टि की रचना करने वाले पाँच तत् व हैं। ये पाँच तत् व हैं-आकाश, वायु, तेज, जल और पृथ्वी। उदा. छिति-जल-पावक-गगन-समीरा। पंच- तत् व यह बना सरीरा।।

पंचनामा
किसी स्थिति या घटना के बारे में तैयार किया गया वह दस्तावेज जिस पर सनद के रूप में पाँच व्यक्‍तियों के हस्ताक्षर होते हैं। उदा. आयकर विभाग का छापा पड़ने पर जो माल बरामद हुआ उसका पंचनामा तैयार कर लिया गया।

पंचमी
अमावस या पूनम के बाद की पाँचवी तिथि। जैसे: बसंत पंचमी।

पंचांग [पंच+अंग]
शा.अर्थ पाँच अंग हैं जिसके। ऐसा प्रकाशन जिसमें या तो (i) भारतीय पद् धति के अनुसार चंद्रमास वाली गणना के अनुसार प्रतिवर्ष विक्रमी संवत् संबंधी वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण (ये पाँच अंग-पंचांग) व्योरेवार दिए रहते हैं या फिर; (ii) ईसवी (खिटीय) कलेंडर के अनुसार जिसमें हर वर्ष के दिनों, सप्‍ताहों एवं महीनों का विवरण मिलता है। अल्पनाक, calendar


logo