देवनागरी वर्णमाला का दूसरा (स्वर) वर्ण और 'अ' का दीर्घ रूप।
आंकलन
1. शा. अर्थ-ठीक मूल्य से गिनना। calculation 2. मूल्य, संख्या अथवा मात्रा के बारे में लगाया गया मोटा अनुमान। estimation
आंचलिक
किसी अंचल (क्षेत्र विशेष) की भाषा, संस्कृति आदि से संबंधित या समन्वित। उदा. फणीश्वरनाथ रेणु के उपन्यास आंचलिक उपन्यास की श्रेणी में आते हैं।
आंतर कर्ण
कान के तीन भागों, बाहरी, मध्य एवं भीतरी में से अंतिम यानी भीतर वाला भाग जो तीन अर्धवृत्ताकार नलिका और कर्णावर्त Cochlea का बना होता है। तु. बाह्य कर्ण, मध्य कर्ण।
आंतरिक
1. भीतरी, अंदरूनी, 2. भीतरी भाग से संबंधित। जैसे: आंतरिक व्यवस्था, आंतरिक भू-भाग, 3. मन में विकसित होने वाला। जैसे: आंतरिक प्रेम।
आंतरिक निषेचन
जीव. मादा के शरीर के अंदर होने वाला निषेचन internal fertilization तु. बाह्य निषेचन निषेचन।
आंत्रज्वर
शा.अर्थ आँतों का बुखार दे. 'टाइफाइड'।
आंदोलन
शा.अर्थ झूलना; हिलना-डुलना; कंपन, कँपकँपा। 1. राज. किसी उद्देश्य विशेष को ध्यान में रखते हुए किसी व्यक्ति विशेष द्वारा या उसके नेतृत्व में जनसमूह द्वारा अपनी माँगे मनवाने के लिए किया गया प्रदर्शन भले ही उसमें सफलता मिले या नहीं movement 2. संगी. तंतुवाद्यों को उँगली से बजाने पर उत्पन्न नादमय कंपन।