logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh


जंकफूड
(अं.) 1. (अनौपचारिक अर्थ में) बेकार का अथवा अस्वास्थ्यकर खाद् य पदार्थ। 2. डिब्बाबंद अथवा पैकेटों में अपेक्षाकृत अधिक समय तक सुरक्षित रखे जा सकने वाले तले खाद्य पदार्थ। जैसे : चिप्स, बर्गर, पिज्जा आदि। पर्या. fast food

जंग
सा.अर्थ लोह पर लगने वाला मोरचा। rust टि. जंग (मोरचा) और जंग (लड़ाई, युद्ध) में भेद बनाए रखना आवश्यक है।

जंगल
1. वह विशाल निर्जन स्थान जहाँ विविध प्रकार के वृक्ष बेतरतीब ढंग से अपने आप उग आए हों तथा उनका पालक कोई न हो। वन, अरण्य। 2. एकांत स्थान। forest मुहा. 1. जंगल जाना-(गाँवों में) शौच के लिए बाहर जाना। 2. जंगल में मंगल होना-किसी निर्जन स्थान में चहल-पहल, रौनक होना।

जंजाल
कोई भी उलझनपूर्ण वस्तु या स्थिति जो परेशानी का कारण बनती है। पर्या. झंझट, बखेड़ा। मुहा. 1. जी का जंजाल होना। प्रयोग यह नौकरी तो मेरे लिए जी का जंजाल बन गई।

जंजीर
1. धातु से बनी कडि़यों को जोडक़र बनाई गई लड़ी। chain पर्या. श्रृंखला, साँकल। 2. क्रम

जंतर
1. धातु निर्मित तांत्रिक यंत्र। जैसे : श्रीयंत्र आदि। 2. खगोल शास्त्र संबंधी जानकारी देने वाले यंत्रों से युक्‍त संरचना। जैसे : दिल्ली और जयपुर स्थित जंतर-मंतर।

जंतु
गतिशीलता के गुण तथा देखने के अंग से युक्‍त प्रणाली; जानवर animal

जँभाई/जम्हाई
नींद, आलस्य या थकावट के कारण मुँह के खुलने और तनिक हवा oxygen के अंदर खींचने की दिखाई पड़ने वाली क्रिया। पर्या. उबासी।

जकड़
जकड़ने यानी कसने जैसी क्रिया या भाव। उदा. ठंडे़ जल में स्नान करने से उसका शरीर जकड़ गया।


logo