logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh


झपटना अ.क्रि.
1. तेजी से आगे बढ़ना 2. कुछ छीनने या आक्रमण करने के भाव से आगे बढ़ना उदा. बिल्ली चूहे पर झपटी।

झपट्टा
1. झपटने की क्रिया या भाव 2. आक्रमण करके किसी वस्‍तु को किसी के हाथ से जबदस्‍ती छीनने की क्रिया। मुहा. झपट् टा मारना-झटका देकर किसी वस्‍तु को ले लेना। पुं. देश. 1. अचानक झपटने की क्षणिक क्रिया। 2. शत्रु को अवसर न देते हुए अचानक तेजी से आक्रमण या छीनने की क्रिया। उदा. चील ने झपट्टा मारा और चुहिया को ले उड़ी।

झब्‍बा
छोटे बच्‍चों का ढीला-ढाला फ्रॉकनुमा पहनावा। पर्या. झबला।

झमेला
1. ऐसी समस्‍या, जिसके कई पहलू हों और जिसे सुलझाना कठिन कार्य लगे। पर्या. झंझट, बखेड़ा 2. झगड़ा, टंटा।

झरना अ.क्रि.
1. झड़ना 2. पानी का बूँद-बूँद कर लगातार गिरना। पुं. तद्. <झरण प्रा.<क्षरण) 1. पहाड़ की ऊँचाई से गिरने वाली पानी की प्राकृतिक या कृत्रिम धारा 2. लगातार गिरने वाला पानी का प्रवाह, सोता, चश्‍मा 3. अनाज छानने की बड़ी छलनी। 4. रसोईघर में प्रयुक्‍त बड़ा पोना।

झरोखा
सूर्य की किरणों (धूप) के कमरे में प्रवेश करने का स्‍थान; जालीदार खिड़की। पर्या. गवाक्ष, वातायन

झलक
1. किसी भी आकृति का आभास या प्रतिबिंब मात्र 2. क्षण्‍मात्र किसी वस्‍तु के दिखलाई पड़ने की अवस्‍था। 3. चमक, द् युति। मुहा. झलक दिखलाना

झलकना अ.क्रि
किसी माध्यम (जैसे: जल, बादल या वस्त्रावरण) से होकर किसी दृश्यमान वस्तु का दिखाई पड़ना, चमकना। 2. कुछ-कुछ दिखने का आभास होना, क्षणमात्र के लिए दिखना।

झल्लाना अ.क्रि
खीझकर या क्रोधित होकर बोलना, क्रोध या गुस्सा करना।


logo