logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh


थकना अ.क्रि.
1. काम करते-करते इतना शिथिल हो जाना कि आगे काम न किया जा सके। पर्या. श्‍लथ होना, क्लांत होना। 2. आयु बढ़ने के कारण शारीरिक शक्‍ति का स्वत: ही शिथिल हो जाना।

थकान
थक जाने की स्थिति का सूचक भाव; काम करते-करते रूकने की इच्छा। पर्या. थकावट।

थका-मांदा
(थका+मांदा) थका और माँदा=अस्वस्थ, बीमार; इतना थका हुआ कि अब काम न कर सके; थकने के कारण अस्वस्थ जैसा, शिथिल। पर्या. क्लांत।

थन
पशुओं का दूध देने वाला लटका हुआ मांसल अंग।

थपेड़ा
थप्पड़; धक्का, आघात। जैसे: लहरों के थपेड़े, लू के थपेड़े, वर्षा के थपेड़े आदि।

थमना अ.क्रि.
बहती/चलती स्थिति से स्थिर स्थिति में आना; रूकना। उदा. हवा थम गई है।, ब्रेक लगाते ही गाड़ी थम जाती है। टि. रूकने के लिए 'थमना' को प्राय: ग्राम्य प्रयोग माना जाता है।

थमाना
स.क्रि. किसी के हाथ में कोई चीज़ देना या पकड़ाना। जैसे: पुस्तक थमाना।

थरथर क्रि.
(अनुरण.) काँपने की स्थिति या भाव के साथ क्रोध या भय की अवस्था में अथवा अत्यधिक ठंड में शरीर के काँपने की स्थिति के साथ। टि. इस शब्द का प्रयोग काँपना क्रिया के साथ ही होता है।

थाना
शा.अर्थ बैठने का स्थान। सा.अर्थ पुलिस अधिकारी के बैठने का स्थान। police station


logo