logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh


फंतासी
(अंग्रेजी शब्द 'फैंटेसी' का हिंदी में अनुकूलित रूप) मनोरंजन पर काल्पनिक रचना। जैसे: पंचतंत्र की कथाएँ।

फंदा
(बंध/अर. फंद) 1. किसी को बाँधने या फँसाने के लिए बनाया गया सरकने वाली गाँठ वाला रस्सी आदि का घेरा; जैसे: फाँसी का फंदा। पशु-पक्षियों को पकड़ने के लिए बनाया गया जाल, फाँस।

फँसना
अ.क्रि. (हिं.फाँस) बंधन में पड़ जाना; उलझना। जैसे: काँटों में फँसना दलदल में फँसना; चंगुल में फँसना आदि।

फक
फक) जिसकी रंगत बिगड़ गई हो। पर्या. विवर्ण, निष्प्रभ, निस्तेज। उदा. पुलिस को देखते ही उसका चेहरा फक हो गया।

फकत
केवल, सिर्फ। उदा. सब सूरते लंगूर, फकत दुम की कसर है।

फकीर
1. मुलसमान साधु जो भीख माँगकर गुजर-बसर करता है। 2. ला.प्रयोग व्यक्‍ति जिसकी आय का साधन बहुत सीमित हो फिर भी खर्च करने में कोताही न बरते; बहुत ही गरीब व्यक्‍ति।

फक्कड़
(देश(फाका) 1. निर्धनता की स्थिति के बावजूद भी मस्त रहने वाला मनमानी। 2. चिंता रहति प्रकृति वाला। care-free 2. प्रकृति वाला।

फगुआ
(देश फाग(फाल्गुन) 1. फाल्गुन मास में होने वाला राग-रंग, होली का त्यौहार, होली, फाग। 2. होली के अवसर पर गाए जाने वाले गीत।

फजीहत
अपमान, बदनामी, बेइज्जती; दुर्दशा, दुर्गति की मिलीजुली भावना का सूचक शब्द। उदा. तुम अपनी फजीहत करवाने पर क्यों तुले हो? मुहा. थुक्का फजीहत = दो पक्षों के बीच की ऐसी कहा-सुनी जिसे देख और सुनकर लोगबाग दोनों पक्षों की थू-थू करें और उनकी बदनामी खूब फैल जाए।


logo