logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

भूरा। 2. बिना सींची हुई भूमि।
भूरे रंग के कपड़े की पुलिस या सैनिकों आदि की वर्दी। जैसे : खाकी वस्त्र।


भंग
1. टूटने, मुड़ने या विभक्‍त होने की क्रिया या भाव। जैसे : धनुषभंग 2. विघ्न, बाधा, रूकावट। जैसे : रंग में भंग होना। 3. ध्वंस, विनाश, समाप्‍ति जैसे : सभा भंग कर दी गई। स्त्री. तत्. 4. एक पौधा जिसकी पत्‍तियाँ नशीली होती हैं। भाँग, विजया।

भंगिमा
1. शरीर के अंगों (विशेषकर चेहरे और आँखों) की मुद्रा जो मन के किसी भाव को प्रकट करती हो। 2. टेढ़ापन या कुटिलता।

भंडाफोड़
शा.अर्थ भाँडा (पात्र) फूटना (फोड़ना) लाक्ष. गुप्‍त रहस्यों या बुरी चालों को सब के सामने प्रकट करने वाला कार्य (कृत्य) (क्रि. भंडाफोड़ करना)=रहस्य खोलना।

भंडार
[भांडार[भांडागार) 1. कोश/कोष, खजाना उदा. पुस्तकालय ज्ञान का भंडार है। 2. अनाज रखने का कोठा। 3. सामान रखने का कमरा।

भंडार-गृह
1. रसद या सामान रखने का कमरा दे.- भंडार

भंडारण
किसी वस्तु को संग्रहीत और सुरक्षित रखने की विधि। जैसे: खाद्य पदार्थों, फसल-उत्पाद आदि को नमी, कीट, चूहों एवं सूक्ष्म-जीवों से बचाने के लिए जूट के बोरों, धातु के बड़े-बड़े पात्रों या भंडारगृहों/गोदामों में रखना।

भंडारस्थल
शा.अर्थ भंडार का स्थान दे. 'भंडार-गृह'।

भंडारी
1. भंडार की व्यवस्था एवं देखरेख करने वाला कर्मचारी/अधिकारी। store keeper


logo