कीटपतं आदि के शरीर का वह काँटेनुमा भाग जिसमें एक प्रकार का विष या विषैला पदार्थ होता है और जिसका प्रयोग वे आत्मरक्षा के लिए या आक्रमण के लिए करते हैं तथा जिससे शत्रु के शरीर में विष प्रवेश कर जाता है। जैसे: बिच्छु, मधुमक्खी आदि का डंक। Sting
डंगर
पालतू पशु, चौपाया। ला.अर्थ. वि. मूर्ख, गंवार।
डंठल
1. शाकीय पादप का मुख्य तना। 2. पेड़ की डाली का वह हिस्सा जिस पर पत्तियाँ आती हैं और फूल खिलते हैं। stalk
डंडा
1. लकड़ी या बांस का लंबा टुकड़ा जो सीधा हो। 2. सहारे के योग्य सीधी छड़ी। पर्या सोंटा, लाठी, पतला छोटा डंडा।
डंडी
1. लकड़ी का छोटा टुकड़ा जो गिल्ली-डंडा खेल में प्रयुक्त होता है।
डँसना स.क्रि.
दंश (किसी विषैले जंतु द्वारा दांतों से काटकर या डंक चुभाकर विष प्रविष्ट करना; काटना) ।
डकार
स्त्री (.देश) . 1. पेट की वायु का मुख द्वार से होकर विशेष आवाज़ के साथ बाहर निकलने का कार्य-व्यापार जो तृप्ति का सूचक होता है। 2. 'ड' वर्ण या उसका उच्चरित रूप।
डकारना अ.क्रि
1. डकार लेना। डकार। 2. ला. .अर्थ का माल-मत्ता या रूपया पैसा हड़प जाना /हजम कर जाना और उसे हर हालत में न लौटाना।