logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh


ठंड
शरीर के तापक्रम से बाहरी वातावरण के तापक्रम के कम होने की स्थिति। पर्या. शीत, सरदी, जाड़ा। उदा. ठंड के दिनों में हम गरम कपड़े पहनते हैं। विलो. गरमी।

ठंडक
हलकी ठंड। उदा. वर्षा के बाद आज मौसम में ठंडक है। ला.अर्थ संतोष, तृप्‍ति। मुहा. कलेजे में ठंडक पड़ना = शांति प्राप्‍त होना। विलोम जलन, ताप, गरमी।

ठंडा
1. जिसमें ठंड हो, जिसकी गरमी समाप्‍त हो गई है। पर्या. शीतल जैसे: ठंडा पानी, चाय ठंडी हो गई। 2. जिसके स्वभाव में क्रोध, आवेश आदि न हो। पर्या. धीर, शांत। जैसे: क्रोध में न आओ। ठंडे मन से विचार करो। विलो. गरम। मुहा. ठंडी साँस लेना, भरना - (साँस के माध्यम से) दु:ख का भाव प्रकट करना। ठंडा करना - क्रोध शांत करना, तसल्ली देना। ठंडा होना - मर जाना। ठंडे बस्ते में डालना = लंबे समय के लिए टालना।

ठकुरसुहाती
व्यु.अर्थ (बात) जो ठाकुर (मालिक) को सुहाए (अच्छी लगे) सा. अर्थ मालिक के आगे-पीछे रहना हमेशा उनके मनोनुकूल बातें बोलते रहना। पर्या. खुशामद, लल्लो-चप्पो, हाँ-में-हाँ मिलाना।

ठग
लोगों को ठगने वाला, किसी का लूट लेने वाला। पर्या. वंचक।

ठगना स.क्रि.
धोखे से दूसरे व्यक्‍ति को लूट लेना।

ठगी
ठगने की क्रिया; ठगने का दुष्कृत्य, धोखा देकर पैसा लेना।

ठट्ठा
1. किसी का मज़ाक उड़ाना। पर्या. परिहास, ठिठोली। 2. हँसी-मज़ाक की बातें करना। पर्या. दिल्लगी, मज़ाक, हँसी। उदा. कुछ लोग बैठे आपस में ठट्ठा कर रहे थे।

ठठरी
1. हडि्डयों का ढाँचा sketton उदा. लंबी बीमारी के बाद उसका शरीर ठठरी भर रह गया है। 2. शव ले जाने के लिए बाँस का बना सीढ़ीनुमा ढाँचा। पर्या. अरथी। 3. किसी खुले स्थान को ढँकने के लिए बाँस के ढाँचे पर फूस आदि बिछाकर बनाया गया छाजन। पर्या. छान।


logo