logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh


बंकिम
जो सीधी रेखा में न होकर कहीं से मुड़ा हो। पर्या. टेढ़ा, वक्र।

बंग
1. रांगा (एक धातु, यशद (टिन) 2. बंगाल प्रांत (''....द्राविड, उत्कल बंग।'' राष्‍ट्रगान)

बंगाल की खाड़ी
श्रीलंका द्वीप से मलय प्राय द् वीप तक की पड़ी रेखा से उत्‍तर में गंगा और ब्रह् मपुत्र के मुहानों तक भारत की पूर्वी तट रेखा और म्यांमार की पश्‍चिमी तट रेखा के बीच त्रिकोणीय आकार में पसरा समुद्री जलक्षेत्र। bay of Bangal

बंजर
पैदावार/खेती के लिए अनुपयुक्‍त भूमि, ऊसर भूमि। उदा. बंजरभूमि में घास तक पैदा नहीं होती।

बंटवारा
<बंटन) किसी चल या अचल संपत्‍ति का समान या असमान भागों में विभाजन की क्रिया या भाव। पर्या. विभाजन। partition उदा. अंग्रेजों ने हमारे देश को छोड़ते-छोड़ते इसका बंटवारा दो देशों में (भारत और पाकिस्तान) कर दिया।

बंद
1. वह वस्तु जिससे कुछ बांधा जाए, जैसे: कमरपेटी, लोहे की पत्‍ती या फीता आदि। 2. रूकावट, रोक। उदा. बंद की वजह से आज दुकानें नहीं खुलेंगी। 3. शरीर का कोई संधिस्थल। उदा. ठंडी हवा से शरीर के सारे बंद खुल रहे हैं। वि. (i) जो खुला न हो=आज विद्यालय बंद है, बंद रास्ता। (ii) पकड़ा हुआ/कैद=जेल में बंद अपराधी। (iii) जिसका आना जाना बंद हो। जैसे: पटरी उखड़ जाने से आज कई रेलगाड़ियाँ बंद कर दी गई हैं।

बंदगाँ
(फ़ार.) दिल्ली के आरंभिक सुलतानों (विशेषकर इल्तुतमिश) द् वारा सैनिक सेवा के लिए खरीदे गए वे गुलाम जिन्हें प्रशासक, सूबेदार आदि के रूप में नियुक्‍त किया जाता था।

बंदगी
(फ़ार.) 1. पूजा, उपासना, इबादत। जैसे: खुदा की बंदगी। 2. दासता, गुलामी।

बंदगोभी
(फ़ार.बंद+हि.गोभी) एक सब्जी, पत्‍ता गोभी, करमकल्ला। उदा. बंदगोभी के पत्‍तों को सलाद के रूप में भी प्रयोग करते हैं। cabbage


logo