logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh


निंदक
निंदा करने वाला। निंदनीय वि. (तत्.) निंदा करने योग्य।

निंदा
1. किसी के वास्तविक दोषों का किया गया उल्लेख अथवा ईर्ष्यावश की गई बुराई। पर्या. अपकीर्ति, बदनामी censure विलो. प्रशंसा।

नींद
प्राणियों की वह अवस्था जब उनकी आँखें बंद हो जाती है, सामान्य चेतना क्रियाएँ कुछ काल के लिए रुक जाती हैं और शरीर व मस्तिष्क विश्राम करते हैं तथा समाप्‍ति के बाद ताज़गी का अनुभव होता है। पर्या. निद्रा। मुहा. नींद उचटना/खुलना/टूटना = नींद की समाप्‍ति। नींद उड़ना/हराम होना = चिंता या अन्य किसी कारण नींद न लगना।

नींव
1. भवन आदि बनाते समय उसका वह मूल भाग जो जमीन खोदकर तथा उसे रोड़ी सीमेंट, ईंट, लोहा आदि से भरकर मजबूत बनाया जाता है जिससे उस पर उठने वाली दीवारें मजबूती से खड़ी रहें। 2. किसी वस्तु या कार्य का मजबूत आधार वाला मूल भाग। मुहा. नींव का पत्थर मजबूत आधार, मूल आधार। उदा. श्री गोपाल कृष्ण तो इस अनाथ संस्था के नींव के पत्थर हैं। foundation stone

नीचता
नीच वि. तत्. जो गुण, कर्म आदि की दृष्‍टि से निकृष्‍ट या ऊधम हो। 1. नीच होने की अवस्था या भाव। नीचपन, नीचपना। 2. आचरण की वह स्थिति जो ऊधम या तुच्छ हो। उदा. नीच स्वभाव वाला व्यक्‍ति अपनी नीचता दिखाए बिना नहीं रहता।

नीति
1. किसी कार्य को चलाने के आधारभूत सिद् धांत। जैसे: शिक्षा नीति, राजभाषा नीति। 2. संस्था या सरकार की कार्य पद् धति के सिद् धांत। जैसे: राजनीति, सरकार की नीति। 3. आचरण के लिए समाज द्वारा स्वीकृत नियम, नीतिशास्त्र के नियम।

नीतिकुशल
शा.अर्थ नीति का जानकार और उसके अनुसार आचरण करने वाला। विक. अर्थ चतुर, व्यवहार कुशल।

नीतिज्ञ वि/पुं.
नीति का अच्छा जानकार और उसके अनुसार आचरण करने वाला।

नीति-रीति [नीति + रीति]
आधारभूत सिद् धांत और तदनुसार कार्य/ व्यवहार। जैसे: सरकारी नीति-रीति।


logo