logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh


ढँकना स.क्रि.
किसी वस्तु को आवरण डालकर ओट में कर देना या छिपाना। पर्या. ढाँकना। खुले पात्र को ढाक देने वाला हिस्सा जो उस पात्र का ही एक भाग होता है। पर्या. ढक्कन।

ढँकना/ढकना ढाँकना/ढांपना स.क्रि.
ऊपर कोई वस्तु रखना। उदा. 1. दूध की पतीली को ढक कर रख दो। 2. मुंह ढक कर सोने से ताज़ी हवा नहीं मिलती।

ढँढोरा/ढिंढोरा
(अनु.) 1. घोषणा करते समय बजाया जाने वाला ढोल। 2. ढोल बजाकर की जाने वाली घोषणा। मुहा. ढंढोरा पीटना-न कहने योग्य बात को सब जगह कहते फिरना। (व्यंग्य)। उदा. हर बात का ढंढोरा पीटना ठीक नहीं।

ढकेलना
स.क्रि. (हिं.<धक्का) धक्का देकर आगे बढ़ाया या गिराना़। पर्या. ठेलना।

ढकोसला
1. आडंबर, झूठा प्रदर्शन। 2. वास्तविकता से दूर, बनावटी रूप, झूठा व्यवहार। उदा. धर्म के नाम पर आजकल ढकोसला अधिक किया जाता है।

ढपोर शंख
डींग मारने वाला व्यक्‍ति जो कहे बहुत, पर करे कुछ भी नहीं।

ढरकना/ढलकना
1. किसी द्रव पदार्थ का नीचे की ओर बह जाना। जैसे: आँसू ढरकना। 2. लुढक़ना। 3. ढीला पड़ जाना। जैसे: कपड़ा ढरक गया है। (प्रेरणा. ढरकाना/ढलकाना)

ढरकाना/ढलकाना स.क्रि.
ढलकने/ढरकने में प्रवृत्‍त करना। ढलकाना, लुढक़ाना; किसी द्रव पदार्थ को बहाना, किसी गोल पदार्थ को नीचे की ओर लुढक़ाना।

ढर्रा
काम करने की बँधी-बँधाई शैली। उदा. दुनिया बदल गई किंतु तुम्हारी काम करने का वही पुराना ढर्रा है।


logo