logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh


एंटीबायोटिक
(अं.) 1. जीवाणुओं को नष्‍ट कर देने वाली दवा। 2. सूक्ष्म जीवों द्वारा उत्पन्न रासायनिक यौगिक या उनसे मिलते-जुलते कृत्रिम रूप से संश्‍लेषित पदार्थ। हिन्दी पर्याय प्रतिजैविक antibiotic टि. यह कम सांद्रता में भी अन्य सूक्ष्म जीवों को मारने या उसकी वृद्धि रोकने में सक्षम होते हैं।

एक
1. पहली प्राकृत संख्या 2. बेजोड़, अनुपम, अद्वितीय उदा. लाखों में एक होना। 3. बराबर, समान उदा. आप आएँ, न आएँ, एक ही बात है। मुहा. 1. एक आँख से देखना = समान भाव रखना। 2. एक-एक करके = क्रम से। एक टक देखना = बिना पलक झपकाए देखना। एक दम = लगातार, तुरंत, एक बारगी।

एकक
कार्यालय की छोटी से छोटी इकाई। unit जैसे: हिंदी एकक।

एककोशिक/एककोशीय
(ऐसे प्राणी जिनका पूरा शरीर) जो केवल एक ही कोशिका का बना होता है। उदा. अमीबा unicellular तु. बहुकोशिक/बहुकोशीय।

एक-चौथाई/चौथाई
समान चार भागों में से एक भाग, चौथा भाग, पर्या. चतुर्थांश।

एकछत्र
जहाँ पूरे राज्य में कहीं भी, किसी अन्य का प्रभुत्व न हो; संपूर्ण प्रभुता संपन्न। जैसे: एक छत्र राज्य।

एकजुट
(i) मिलकर एक हुआ (रूप)। (ii) ठोस रूप में दे. एकजुटता।

एकजुटता
1. कई इकाइयों का इस तरह मिलना या इकट् ठा होना कि वे एक (संयुक्‍त) इकाई के रूप में दिखाई पड़े। solidarity 2. अलग-अलग समूहों में बँटे लोगों का एक ही लक्ष्य की प्राप्‍ति के लिए एकाकार होकर यानी एक इकाई बनकर प्रयत्‍न करने की स्थिति का सूचना भाव।

एकटक
आश्‍चर्य के साथ बिना पलक झपकाए, अनिमेष। जैसे: एकटक देखते रहना।


logo