logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh


घंटा
1. पीतल या काँसे का बना कनेर के फूल जैसा बड़े आकार का उपकरण जिसे मंदिर, गिरजाघर आदि में बजाया जाता है। (बेल) 2. दिन-रात मिलाकर बने दिन का साठ मिनट के बराबर चौबीसवाँ भाग जिसे घडि़यों में समय-विभाजन का प्रमुख सूचक माना जाता है। आवर 3. विद्यालयों में भिन्न-भिन्न विषयों को पढ़ाने के लिए नियत कालखंड। जैसे: पहला घंटा, दूसरा घंटा आदि period

घंटाघर
#ERROR!

घंटी
[घंटा] 1. कनेर के फूल जैसा छोटे आकार का उपकरण जिसे मंदिरों में या घरों में पूजा करते समय बजाया जाता है। 2. कक्षा शुरू होते या समाप्‍त होने अथवा छुट् टी होने की जानकारी देने के लिए संख्या के अनुसार घंटीवादन। जैसे: दो बार घंटी बजने का अर्थ है दूसरा पीररियड शुरू हो रहा है अथवा लंबी घंटी बजने का अर्थ है-छुट् टी हो गई। 3. किसी भी प्रकार का (अन्य) उपकरण जिसे बजाकर लोगों का ध्यान आकृष्‍ट किया जाए। जैसे: दरवाज़े पर लगी घंटी, कार्यालय के कमरे में बजाई जाने वाली घंटी, साइकिल की घंटी, टेलीफ़ोन या मोबाइल की घंटी बजना।

घटक
किसी रचना में सहायक तत्व; किसी निर्मित वस्तु का कोई भी उल्लेखनीय अंश factor, component

घड़ी स्त्री
<1. समय सूचक उपकरण जो घंटे-मिनट की सही स्थिति बताए। clock, watch 2. पूरे दिन का साठवाँ भाग, चौबीस मिनट का समय। 3. समय, अवसर मुहा. आखिरी घड़ी = मृत्यु का समय। घड़ी-घड़ी = बार-बार, हर क्षण। घड़ी गिनना = प्रतीक्षा करना। 4. (ग्राम्य प्रयोग) कपड़े आदि की करीने से जमाई गई तह।

घनघनाना
अ.क्रि. (अनु.) 'घन-घन' की या घंटी जैसी ध्वनि करना।

घनत्व
शा.अर्थ घनापन, घना होने का भाव। 1. भौ. किसी पदार्थ में, कम स्थान में अणुओं का सापेक्षिक रूप से बढ़ जाने का भाव। कणों का पास-पास होना। घना होना। 2. भू. किसी निश्‍चित क्षेत्र में सापेक्षिक रूप में जनसंख्या, घर, जंगल आदि अधिक होने का भाव। इसका माप संख्या/किमी2 माना जाता है। दे. घना। विलो. विरलता। dencity

घना
<वि. 1. बहुत पास-पास सटे पौधों/वृक्षों वाला। जैसे: घना जंगल। 2. बहुत पास-पास बने घरों वाली (बस्ती) घनी बस्ती। 3. तुलनात्मक दृष्‍टि से एक ही स्थान पर भारी संख्या में रहने वाले (लोग)। जैसे: घनी आबादी।

घनी [घन + ई]
जिसके कण, अंश या अंग परस्पर इस प्रकार सटे हुए हों जिससे कि वह वस्तु समूह न होकर एक ही प्रतीत हो। सघन, गहन। जैसे: घनी आबादी, घनी बस्ती। पुं. घना।


logo