वह ज्यामितीय आकृति जिसमें छह कोण और छह भुजाएँ हो। षड्भुज आकृति।
षष्ठ
छठा।
षष्ठी
छठी। आज षष्ठी तिथि है।
षड्यंत्र
अपने से बलवान् शत्रु के विरुद् ध की जाने योग्य गुप्त एवं कपटपूर्ण कारवाई या उसकी योजना। पर्या. साजिश (कॉन्स्पिरेसी) टि. संभवत: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली के छठे घर (शत्रु स्थान) के आधार पर षड्यंत्र (शत्रु के क्रियाकलाप) शब्द बना होगा।
षोडशी [षोडश सोलह+ई]
1. वह युवती जो अभी सोलह वर्ष की हुई है। 2. नवयौवना। जैसे: उस षोडशी ने संगीत में भी उच्च स्थान प्राप्त किया है।