logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

ऊँघ
नींद आने की पहली अवस्था जब व्यक्‍ति हलकी और अल्पकालिक नींद की खुमारी में आता है और उसका सिर झटके खाने लगता है। पर्या. अर्धनिद्रा, झपकी। उदा. ऊँघ क्यों रहे हो? क्या नींद आ रही है?

ऊँघना अक्रि.
1. निद्रा की आरंभिक स्थिति में होना। 2. थकावट या मन न लगने के कारण बैठे-बैठे ही झपकी लेना।

ऊँच-नीच
1. वर्णव्यवस्था संबंधी श्रेणी विभाजन। उदा. आजकल के लोग ऊँच-नीच पर ज्यादा विचार नहीं करते। 2. परिणाम उदा. कोई कदम उठाने से पहले उसके ऊँच-नीच पर विचार कर लेना ठीक रहेगा।

ऊँचा
1. ऊपर उठा हुआ, उन्नत। 2. श्रेष्‍ठता में बढ़ा हुआ, महान्, बड़ा। 3. जिसका स्तर अत्यंत उन्नत हो ऐसा (स्वर), तीव्र तुल. लंबा टि. 'लंबा' में लगातार विस्तार देखा जाता है जबकि 'ऊँचा' में उच्चतम बिंदु पर ध्यान दिया जाता है। उदा. छत ऊँची है। मुहा. ऊँची नाक होना = इज्ज़त होना। ऊँचा सुनना = ज़ोर से बोली गई बात ही सुन पाना (यानी धीरे बोली गई बात को सुनने में कठिनाई होना।)

ऊँचाई
ऊँचा होने का भाव।

ऊँचा-नीचा
1. जो समतल न हो। पर्या. ऊबड़-खाबड़ 2. हानि-लाभ, भला-बुरा।

ऊँचे
1. ऊँचाई पर, ऊँचाई की ओर उदा. फल ऊँचे (ऊँचाई पर) लगे हैं। वहाँ तक तुम्हारा हाथ नहीं पहुँचेगा। 2. ज़ोर से (शब्द करना) उदा. ज़रा ऊँचे बोलो।

ऊँट
ऊँचे कद का गद् दीदार पंजों और लंबी टाँगों वाला, जुगाई करने वाला, स्तनपोषी और कूबड़ वाला रेगिस्तानी चौपाया जो सवारी व बोझा ढोने के काम आता है और बिना पानी पिए अधिक दिनों तक सरलता से चल सकता है। camel मुहा. बेनकेल का ऊँट = ऐसा व्यक्‍ति जिस पर कोई बंधन न हो।

ऊट-पटाँग
(काल्पनिक व्युत्पत्‍ति < ऊँट पर टाँग) 1. अटपटा, टेढ़ा-मेढ़ा, बेढंगा, विचित्र, 2. निरर्थक, व्यर्थ, वाहियात, 3. अंटसंट। उदा. कैसी ऊट-पटाँग बातें करते हो!

ऊतक
समान कार्य करने के लिए समान कोशिकाओं का समूह। प्राणी शरीर में संयोजी ऊतक, तंत्रिका ऊतक, पेशी ऊतक आदि कई प्रकार के ऊतक होते हैं जिनके अलग-अलग कार्य होते हैं। (टिशु tissue)


logo