logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh


ऐंठ
अपने-आप में घमंड की अधिकता, गर्व, ठसक। पर्या. अकड़। मुहा. रस्सी जल गई पर ऐंठ न गई।

ऐंठन अ.क्रि.
1. टेढ़ा हो जाना, घुमावदार हो जाना 2. घमंड या रोब दिखाना 3. अस्‍वीकार करना। 4. स्त्री. (देश.) मरोड़ने या ऐंठने का भाव।

ऐंठना
1. किसी वस्तु को ज़ोर से दबाते हुए घुमाव देना। 2. भय दिखाकर या दबाव डालकर कुछ लेना/वसूलना। जैसे: रस्सी ऐंठना, कान ऐंठना, कान का मरोड़ना। लोगो से रुपए ऐंठना। दे. ऐंठ ।

ऐंठा
रस्सी बँटने का एक यंत्र। मरोड़ देना, घुमाव देना, ऐंठा लगाना। 2. भूतकालिक कृदंत - मरोड़ा हुआ।

ऐंड्रोजन
(अं.) वे रासायनिक स्राव जिनमें नरत्‍व के लक्षण विकसित करने की क्षमता होती है जैसे: वृषण हार्मोन androgen

ऐक्य
दे. 'एकता'।

ऐक्रिलिक
(अं) ऊन के स्थान पर उपयोग में लाए जाने वाले संश्‍लेषित रेशे से तैयार ऊन जैसा पदार्थ या वस्तु। इसके बने वस्त्र ऊन की अपेक्षा सस्ते होते हैं।

ऐच्छिक
1. स्वेच्छा से किया जाने वाला जिसे करना या न करना अपनी इच्‍छा पर निर्भर हो। जैसे: ऐच्छिक अंशदान voluntary 2. कई में से इच्छानुसार किसी एक का चुनाव। पर्या.वैकल्पिक जैसे: इन चार ऐच्छिक/वैकल्पिक विषयों में से तुमने कौन-सा विषय चुना। optional

ऐतिहासिक [इतिहास+इक]
1. इतिहास से संबंधित। उदा. गाँधीजी के अधिकतर पत्र ऐतिहासिक महत्व के हैं। 2. जिसका उल्लेख इतिहास में हुआ है। उदा. मैंने दिल्ली के लगभग सभी ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण कर रखा है। historical


logo