logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh


चंगा
1. स्वस्थ, तंदुरस्त। उदा. कैसे हो? चंगा हूँ। 2. विकार रहित। उदा. मन चंगा तो कठौती में गंगा।

चंगुल
1. पक्षियों का पंजा। 2 पंजे की पकड़।

चंचु
1. पक्षियों का बाहर की ओर उभरा हड्डी का नुकीला जबड़ा। 2. किसी वस्तु का नुकीला अग्रभाग। पर्या. चोंच।

चंदा
1. चंद्रमा। 2. गोल आकार की कोई भी चिपटी सी टिकली।

चंदा
1. थोड़ी थोड़ी मात्रा में अनेक लोगों से प्राप्‍त सहायता राशि। contribution 2. किसी पत्र-पत्रिका आदि के नियतकालिक शुल्क के एक मुश्त भुगतान की राशि। subscription

चंद्रमा
पृथ्वी की परिक्रमा करने वाला उपग्रह जो सूर्य के प्रकाश के प्रतिबिंब से रात को उजाला करता है, चंदा। पर्या. चंदा, चाँद, शशि, चंद्र, शशांक।

चंद्रिका
1. चंद्रमा का शीलत प्रकाश। 2. मोर की पूँछ पर बना गोल चिह्न। पर्या. चाँदनी, ज्योत्‍स्‍ना, कौमुदी, चंद्रप्रभा।

चंपी
सिर में तेल की मालिश (विशेष रूप से विशेषज्ञ द्वारा)।

चँवर
<चामर) चमरी गाय (सुरा गाय) के पूँछ के बालों का गुच्छा जिसे एक छोटे डंडे में बाँधकर देवाताओं या राजा महाराजाओं के ऊपर डुलाया जाता है। इसे 'चँवर डुलाना' कहते हैं।


logo