logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

अक्खड़पन
स्वभाव से अक्खड़ होने का भाव। दे. अक्खड़।

अक्लमंद
चतुर, होशियार, बुद्धिमान, समझदार।

अक्ल
बुद्धि‍, समझ, सूझ-बूझ मुहा. अक्ल का अंधा-सामान्य ज्ञान या समझदारी से रहित (व्यक्‍ति), मूर्ख। अक्ल का दुश्मन-बहुत बड़ा मूर्ख, बेवकूफ। अक्ल का मारा-जिसमें समझदारी का पूरी तरह से अभाव हो। अक्ल के पीछे लट्ठ लिए फिरना हर समय बेवकूफी का काम करना। अक्ल का घास चरने जाना-समझदारी की बहुत अधिक कमी। अक्ल पर पत्थर/परदा पड़ना-सामान्य समझदारी होने पर भी आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग न करना। अक्ल के घोड़े दौड़ाना-अनेक प्रकार की बौद्धिक कल्पनाएँ करते रहना। अक्ल ठिकाने लगा देना होश में ला देना (मारपीट या अन्य तरीके से) अक्ल दौड़ना'/भिड़ना/लड़ाना-सोच-विचार करना, गौर करना। अक्ल पर पर्दा पड़ना- कुछ भी समझ न पाना, अक्ल मारी जाना। अक्ल चकराना-हैरान अथवा चकित होना। अक्ल गुम होना-कुछ समझ में न आना। अक्ल लड़ाना-कुछ उपाय सोचना। अक्ल के तोते उड़ जाना-होश ठिकाने न रहना। अक्ल से बाहर होना दूर होना-कुछ समझ न सकना।

अक्लांत
जो थका न हो, जो परेशानी/थकावट/क्लांति महसूस न करे, क्लांति-रहित।

अक्ष
1. जुआ चौसर आदि खेलने का पासा। 2. इंजी. पहिये का धुरा (लौहदंड) जिसके सहारे पहिया घूमता है exil 3. भूगो. वे कल्पित रेखाएँ जो भूगोलक पर भूमध्य रेखा से समान अंतर पर पड़ी हुई दिखाई जाती है और स्थानगत दूरी मापने के लिए उपयोग में आता है। globe

अक्षत
शा.अर्थ जो क्षत या क्षतिग्रस्त न हुआ हो; जिसके टुकड़े न हुए हों, जिसे खोट न लगी हो; समूचा पूर्ण, अखंडित, जिसे चोट न लगी हो; जो घायल न हुआ हो। पुं. बिना टूटा या कुटा हुआ चावल, जौ, धान्य। विलो.- क्षत।

अक्षम
1. कार्य करने की क्षमता न रखने वाला। 2. जो सौंपा गया कार्य करने के योग्य न माना जाए। जिसमें क्षमता अर्थात शक्‍ति की कमी हो, शक्‍तिहीन, क्षमताहीन, असमर्थ, अयोग्य। विलो. क्षम (सक्षम नहीं) disabled, iucompetent

अक्षमता
अक्षम होने की अवस्था, असमर्थता। दे. अक्षम।

अक्षम्य
जिसे क्षमा न किया जा सके। जैसे : अक्षम्य अपराध। विलो. क्षम्य। क्षम्य- वि. (तत्.) जिसे क्षमा किया जा सके। जैसे-तुम्हारे अब तक के अपराध क्षमा है।

अक्षम्य
क्षमा न करने योग्य, जिसे क्षमा न किया जा सके। जैसे : अक्षम्य अपराध।


logo