आँखों में लगाने का काला औषधि द्रव्य पर्या. काजल, कज्जल, सुरमा।
अंजलि
दोनों हथेलियों को मिलाने से बना हुआ किश्तीनुमा गड्डा जिसमें भर कर कुछ देय तत्व (जलदान, अन्नदान, पुष्पार्पण आदि) दिया जाता है।
अंजलिबद्ध
अंजलि बाँध ली है जिसने, ऐसी (स्थिति) जिसमें अंजलि बँधी हो, दोनों हाथ जोड़े हुए।
अंजाम
परिभाषा, फल, नतीजा, अंत, समाप्ति। उदा. बुरे काम का अंजाम बुरा ही होता है।
अंट-शंट/संट
दे. अंड-बंड।
अंटार्कटिक प्रदेश
दक्षिण ध्रुव के आस-पास का विशाल बर्फीला महाद्वीप जैसा स्थल क्षेत्र जहाँ पैंगुइन जैसा पक्षी बहुतायत में पाया जाता है।
अंड
सा.अर्थ गोलाकार आकृति, अंडा। जैसे : ब्रह्मांडजीव। मादा जनन कोशिका जिसमें अगणित संख्या में गुण सूत्र होते हैं तथा पीतक झिल्ली से घिरा कम-ज्यादा मात्रा में पीतक ovum होता है।
अंडज/अंडप्रजक
अंडे से उत्पन्न होने वाले जैसे : पक्षी, सरीसृप (सर्प, छिपकली), मछली, मगरमच्छ आदि। oviparous तु. उद्भिज, जरायुज (पिंडज), स्वेदज।
अंडजोत्पत्ति [अंडज+उत्पत्ति]
शा. अर्थ अंडे से उत्पन्न होना, अंडज प्राणी का जन्म लेना, प्रकट होना। जीव. बाह्य निषेचन वाले जंतुओं में (जैसे मेंढक) अंडावरण में भ्रूण का विकास पूर्ण होने पर बाहर निकलना (जैसे : टेडपोल का)
अंडप्रजक (= अंडज)
शा.अर्थ 1. अंडा जनने वाला, अंडा देने वाला 2. अंडे से उत्पन्न उन प्राणियों के लिए प्रयुक्त जो बच्चे न देकर अंडे देते हैं। टि. स्तनधारी प्राणियों mammals को छोड़कर लगभग सभी प्राणी इसी श्रेणी में आते है। तु. जरायुज।