logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

अंड-बंड
बेसिर-पैर का; भद्दा और अनुचित; ऊटपटांग; श्रृंखलाहीन।

अंडवाहिनी
जीव. मानव में मादा जननांग (अंडाशय) से विकसित अंडाणु को गर्भाशय तक ले जाने वाला अंग; डिंबवाहिनी।

अंडा
वह गोलाकार या लंब-गोलाकार कवच जिसमें पक्षी, सरीसृप, कीट, मछली आदि प्राणियों के भ्रूण विकसित होते हैं तथा परिपक्व होने के बाद कवच टूटने पर बाहर निकलते हैं। टि. इसीलिए ऐसे प्राणियों को द्विज अर्थात् 'दो बार जन्म लेने वाला' कहा जाता है।

अंडाकार
अंडे जैसे आकार वाला। पुं. अंडे के समान बना आकार।

अंडाणु (डिंब)
मादा प्राणियों में अंडाशय द्वारा उत्पन्न परिपक्व जनन कोशिका।

अंडाशय
शा. अर्थ अंड के रहने की जगह; अंड का विश्राम स्थल, प्राणि. प्राणियों में प्रमुख मादा जनन-अंग जिससे अंडाणु उत्पन्न होता है। टि. कशेरूकी प्राणियों में इससे मादा लैंगिक हार्मोन भी निकलता है। वन. जायांग का निचला स्थूल अंश जिसमें बीजांड स्थित होता है।

अंडोत्सर्ग
जीव. स्त्री जननांग अंडाशय से विकसित अंडाणु (डिंब) का निर्मोचन।

अंत:करण
शा.अर्थ आंतरिक कार्य करने का साधन। मनो. 1. मनुष्य की संकल्प-विकल्पात्मक और विवेकसम्मत भेद करने वाली चित्‍तवृत्‍ति। 2. पुं. सामान्य प्रयोग मन, हृदय, बुद्धि आदि।

अंत:कोण
शा.अर्थ भीतरी कोना गणि. त्रिभुज या बहुभुज के अंदर का कोण।

अंत:पाशन
शा.अर्थ भीतरी जोड़ या बाँधने की क्रिया। इंजी. परस्पर संपर्क में आने वाले दो पुर्जों, दोलित्रों के बीच की अनियमिताएँ जो एक-दूसरे में धँस जाती हैं, जिनसे घर्षण बढ़ जाता है। इसे स्नेहक grease से कम किया जा सकता है। (पर्या. अंतर्बंधन) interlinking


logo