logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

अंत2
1. वह स्थान जहाँ कोई वस्तु समाप्‍त होती है। पर्या. छोर, सिरा, सीमा 2. समाप्‍त होने का भाव पर्या. समाप्‍ति 3. नष्‍ट होने का भाव पर्या. नाश, मृत्यु end 4. फल, परिणाम result

अंतत:
1. अंत में 2. सारे उपाय कर चुकने पर 3. आखिर में। पर्या. अंततोगत्वा।

अंततोगत्वा
शा.अर्थ अंत में जाकर; आखिरकार, अंतत:।

अंतरंग
शा.अर्थ भीतर के अंग (यानी हृदय) जैसा। वि. 1. निकट का, घनिष्‍ठ, आत्मीय। जैसे : अंतरंग मित्र। 2. भीतरी। जैसे : अंतरंग विभाग।

अंतर
1. दो या दो से अधिक वस्तुओं, व्यक्‍तियों, विचारों, स्थानों आदि के बीच का अंतर। difference जैसे : तुम्हारे और मेरे/हमारे विचारों में भारी अंतर है। 2. परिवर्तन change जैसे : ज्यों-ज्यों उसके विचार परिपक्व होते गए, त्यों-त्यों उसके व्यवहार में अंतर आता गया। 3. उपसर्ग- दो या दो से अधिक के बीच। जैसे : अंतरराष्‍ट्रीय संबंध (कई राष्‍ट्रों के बीच स्थापित संबंध), अंतरविश्‍वविद्यालयी प्रतियोगिता (कई विश्‍वविद्यालयों के बीच हुई प्रतियोगिता)।

अंतरण
बदलना, बदलाव, एक स्थिति से दूसरी स्थिति में परिवर्तन का भाव, एक हाथ से दूसरे हाथ में जाना या एक स्थान से दूसरे स्थान में हुआ परिवर्तन। जैसे : (पुस्तक का) हस्तांतरण, (अधिकारी का) स्थानांतरण आदि।

अंतरतम
अत्यंत निकट का; आत्मीय, अत्यंत विश्‍वस्त, जिस पर पूरा भरोसा किया जा सके। उदा. मनोहर मेरा अंतरतम मित्र है।

अंतरा
निकट; मध्य। पुं. (संगीत) किसी गीत के स्थायी (टेक) को छोडक़र शेष चरण जिन्हें स्थायी की अपेक्षा ऊँचे/तीव्र स्वर में गया जाता है।

अंतरात्मा
पंच भौतिक शरीर के अंदर स्थित आत्मा या जीवात्मा। चेतनशक्‍ति। पर्या. 1. आत्मा, 2. अंत:करण, 3. जीवात्मा।

अंतराल
समय के स्तर पर दो बिंदुओं के बीच की दूरी। उदा. लंबे अंतराल के बाद हम लोगों की भेंट हुई (समय का अंतराल)। तु. दूरी (स्थान का अंतराल)


logo