logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

अंबुधि
शा.अर्थ जल का भंडार या आगार, जल को धारण करने वाला। पर्या. सागर, समुद्र।

अंव्य
सा.अर्थ किसी भी वस्तु, वर्ण आदि के उसकी सीमा में होने की स्थिति। जैसे : 'स्वागत' शब्द में अंत्य अक्षर 'त' है।

अंश
सा.अर्थ भाग, हिस्सा। 1. गणि. भिन्न संख्या में पंक्‍ति के ऊपर का अंक, भाज्य संख्या, वह संख्या जिसका भाग करना है। 2. लेख का उद्भूत किया जाने वाला अंश passage 3. वाणि. कंपनी की संपूर्ण पूँजी का व्यक्‍तिश: भाग share 4. भू. वृत्‍त की परिधि का 360 वाँ भाग degree 5. खगों. चंद्रमा की एक कला, सोलहवाँ भाग 6 आयु. कंधा।

अंशकालिक
थोड़े समय के लिए होने वाला, कुछ काम के लिए किया जाने वाला part time जैसे : अंशकालिक कर्मचारी विलो. पूर्णकालिक

अंशु
सूर्य की किरणें।

अंशुमाली
शा.अर्थ किरणों की माला तैयार करने वाला, किरणों का संग्रह। पर्या. सूर्य।

अँखिया
आँखे बहु. वह इंद्रिय जिससे प्राणियों को रूप, रंग तथा आकार का ज्ञान होता है। पर्या. नेत्र, नयन, दृष्‍टि। उदा. अँखिया हरिदरसन को प्यासी (मीरा)। दे. आँख।

अँखुआ
बीज के अंकुरित होने की प्रक्रिया में प्राथमिक लक्षण।

अँगड़ाई
शरीर की स्वाभाविक संरचना में कृत्रिम रूप से माँसपेशियों में खिंचाव पैदा करने की क्षणिक क्रिया जो कदाचित् आलस्य अथवा थकान से शरीर को चैतन्यावस्था में लाने हेतु बाँहों और/या टाँगों को फैलाकर प्रकट होती है।

अँगिया
शरीर के कटि भाग से ऊपरी हिस्से में पहना जाने वाला महिलाओं का एक परिधान; चोली, कंचुकी।


logo