logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

अंदाज़
1. अनुमान, अटकल, 2. ढंग, तरीका 3. हाव-भाव, 4. कूत या नाप-जोख। उदा. 1. .....'गालिब का है अंदाज़े बयाँ और' 2. शर्माजी के बोलने का अंदाज़ सबसे निराला है।

अंदाज़न
अंदाज से, अनुमान से, अनुमानत:। उदा. उसने दाल में अंदाज़ से नमक डाल दिया।

अंदाज़ा
अंदाज़ उदा. चुनाव के परिणाम के बारे में उसका अंदाज़ा सही निकला।

अंदेशा
संभावित दुष्परिणाम का भय, आशंका, संशय, भय, शुबहा, चिंता। उदा. काजी जी दुबले क्यों? - शहर के अंदेशे से।

अंध बिंदु
प्राणि. कशेरू की प्राणियों की आँख में प्रकाश के प्रति असंवेदी भाग जहाँ पर दृक् तंत्रिका दृष्‍टि का पटल (रेटिना) प्रवेश करती है। blind spot

अंध
अंधकार/अँधेरे से संबंधित; अंधों (नेत्रहीनों) का जैसे : अंध-विद्यालय ला.अर्थ अज्ञानी, मूर्ख, बिना सोचे-समझे किसी के कथनानुसार किया जाने वाला जैसे : अंधानुकरण, अंधविश्‍वास, अंधश्रद्धा।

अंध विश्‍वास
शा.अर्थ अंधों की तरह विश्‍वास रखना। सा.अर्थ तर्क की दृष्‍टि से आधारहीन बातों को मानते रहना। जैसे : 'उसने छींक दिया है। थोड़ी देर रुक जाओ।' यह अंध-विश्‍वास नहीं तो क्या है? तु. अंध श्रद्धा

अंधकार
देखने में असमर्थ कर देने वाला। सा.अर्थ अंधा कर देने जैसा, अँधेरा, प्रकाश का न होना। ला.अर्थ ज्ञान (रूपी प्रकाश) का अभाव, अज्ञान।

अंधड़
धूल भरी आँधी (जिसमें कुछ भी साफ़-साफ़ न दिखाई दे)। शा.अर्थ अंधा कर देने जैसा (वातावरण)।

अंधमहासागर
अटलांटिक ओशन (अतलांत महासागर) के लिए प्रयुक्‍त एक पर्याय जो मोटे तौर पर यूरोप और अफ्रीका के पश्‍चिमी तट से लेकर उत्‍तरी अमेरिका के पूर्वी तट तक फैला है। पर्या. अतलांत महासागर atlantic ocean


logo