logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

अंतर्जनन
मादा शरीर के अंदर होने वाला भ्रूणीय परिवर्धन। एंडोटोकी विलो. बहिर्जनन। endotoky

अंतर्दृष्‍टि
शा. अर्थ भीतरी दृष्‍टि, ज्ञान चक्षु। वह मानसिक शांति जिसके बल पर दूसरे व्यक्‍ति के मन की बात या भविष्‍य को जाना जा सके।

अंतर्द्वंद्व
मन के अंदर चलने वाले दो परस्पर विराधी विचारों का संघर्ष। पर्या. तर्क-वितर्क, ऊहापोह।

अंतर्धान
[अंत:+धान] अदृश्य या लुप्‍त हो जाने की स्थिति दिखाई पड़ना। अंतर्धान होना (दिखाई न पड़ना); आँखों के सामने से ओझल होना। टि. 'अंतर्धान' को 'अंतर्ध्यान' लिखना या बोलना अशुद्ध है। पर्या. गायब, लुप्‍त।

अंतर्धारा
1. नदी, समुद्र आदि में गहराई में बहने वाला प्रवाह जो ऊपर से नहीं दिखाई देता। 2. किसी समाज, वर्ग इत्यादि में अंदर-अंदर चलने वाले विचारों का प्रवाह जो धारणा या पूर्वाग्रह के रूप में कभी-कभी प्रकट हो जाते हैं। under current

अंतर्निहित
किसी के अंदर स्थायी रूप से अथवा उसकी विशेषता के रूप में स्थित। जैसे : हिंदी वर्णमाला के प्रत्येक व्यंजन में 'अ' स्वर अंतर्निहित रहता है। inherent

अंतर्मुखी
शा.अर्थ जिसका मुख अपने अंदर की ओर ही खुले। पुं. (ऐसा व्यक्‍ति) जो मुख्य रूप से अपने ही विचारों और भावनाओं में खोया रहे। वि. बहिर्मुखी। introvert

अंतर्यामी
शा.अर्थ जिसने अपने और (अन्य सभी के भी) मन पर नियंत्रण कर रखा हो। अर्थात् सभी के मन की बात जानने वाला। पुं. ईश्‍वर।

अंतर्वस्तु
शा.अर्थ भीतर रखी/स्थित वस्तु। किसी पुस्तक में वर्णित मुख्य विषय। पर्या. विषय-वस्तु।

अंतर्वस्त्र
भीतर पहनने का कपड़ा/कपड़े under garments


logo