logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

अंगार
दहकता हुआ कोयला, अंगारा। (क्रोध में अंगारे की तरह) लाल।

अंगी
अंगवाला, प्रधान, मुख्य पुं. प्रधान पात्र, नायक।

अंगीकार करना
अपने अंग की तरह मान लेना; स्वीकार करना, अपना लेना, ग्रहण करना।

अंगीकृत
स्वीकृत, गृहीत, मान्य, अंगीकार किया हुआ।

अंगुल
1 दे. उँगली 2 अंगुली की चौड़ाई के बराबर नाप (सामान्यत: 3/4 इंच के बराबर) उदा. दो अंगुल चौड़ी पट्टी।

अंगुलि/अंगुली
दे. उंगली।

अंगुष्‍ठ
हथेली की छोटी पर अपेक्षाकृत मोटे आकार वाली पहली अँगुली जो शेष चार अंगुलियों से हटकर कुछ निचले भाग पर होती है। दे. (अँगूठा)

अंगूर
लता के गुच्छे के रूप में लगने वाला बड़े मोती से दानों जैसा हरे या गहरे जामुनी रंग का खाने योग्य वह रसयुक्‍त फल जो पकने पर मीठा होता है। पर्या. द्राक्षा, दाख।

अंगूर शर्करा
दे. ग्लूकोस। glucose

अंचल
1. आँचल, साड़ी या ओढ़नी का वह छोर जो सीधे पल्ले की साड़ी पहनने वाली महिलाओं के सीने और पेट पर तथा उल्टे पल्ले वाली साड़ी पहनने वालियों की पीठ पर लटका रहता है। पर्या. आँचल। 2. किसी भौगोलिक क्षेत्र का भाग-विशेष। जैसे : पूर्वांचल, उत्‍तरांचल, वनांचल।


logo