logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Archaeology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

acrolith
काष्ठ-अश्म मूर्ति, ऐकोलिथ प्रस्तर निर्मित मस्तक और हाथ पैर वाली प्रतिमा। यूनानी कला का एक मूर्ति प्रकार, जिसके ऊपरी तथा किनारे के भाग पाषाण के बने होते हैं और कबंध सामान्यतः काष्ठ-निर्मित होता हैं। ऐसी मूर्ति का धड़ चारों ओर से वस्रों सं ढका होता है।

acropolis
एकोपोलिस प्राचीन यूनानी नगर का ऊपरी आरक्षित भाग। एथेंस का प्रसिद्ध एकोपोलिस प्राचीरों से घिरा और नौद्धारों से युक्त था। संकट-काल में इसका प्रयोग शरण-स्थल के रूप में किया जाता था। प्राचीन रोम (केपि-टाल) तथा जेरूसलम (एंटोनिया) में भी इस प्रकार की संरचनाओं के अवशेष मिले हैं।

AD
(1) ईसवी सन्, ईसवी, ई. ईसाई धर्म-प्रवर्तक ईसा मसीह के जन्म से चला आ रहा संवत्। (2) ad, ई. अंग्रेजी के छोटे अक्षरों में लिखा 'ad' किसी वस्तु या पदार्थ के अनंशशोधित कार्बन वर्षों का द्योतक है। (3) AD,ई. अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में लिखा 'AD' वस्तु की रेडियोकार्बन तिथि प्रदर्शित करता है। यह उन इतिहास-सम्मत तिथियों का भी द्योतक है जिनकी रेडियो-कार्बन तिथि निर्धारित करने की आवश्यकता नहीं होती। उदाहरण-स्वरूप :- रेडियोकर्बन तिथि 660 AD-660 ई. (अंशशोधित) ; 600 AD- 600-ई. (अनंशोधित)

adaptation
अनूकूलन संस्कृति या जीव द्वारा परिवर्तित परिस्थिति अथवा पर्यावरण के अनुकूल ढालने की स्थिति या प्रक्रिया।

adobe
भूसा या पुआल मिश्रित मिट्टी की धूप में सुखाकर बनाई गई ईंट। ये ईंटे, भट्टी की ईंटों कम मज़बूत होती हैं, इसलिए इन्हे कच्ची ईंट कहा जाता है। 'adobe' शब्द का प्रयोग मुख्यतः मेक्सिको तथा दक्षिण-पश्चिम अमरीका में प्रयुक्त कच्ची ईंट के संदर्भ में किया जाता है।

adytum
गुप्त गर्भगृह, गर्भगृह प्राचीन मंदिरों का गुप्त या आभ्यंतरिक भाग। यहाँ केवल मंदिर के पुरोहित ही प्रवेश कर सकते हैं।

adze
बसूला प्रस्तर या धातु का बना चपटा तथा भारी उपकरण। इसके एक ओर मूँठ को लिए कहीं-कहीं छिद्र भी बना होता है। इसका प्रयोग कुल्हाड़ी के प्रयोग से भिन्न होता है। कुल्हाड़ी की धारा मूँठ के समानांतर होती है और बसूले की धारा समकोणाकार होती है। प्रागेतिहासिक पाषाण काल के बसूले में यह आवश्यक नहीं को फंसाने के लिए उसमें छिद्र बना हो। इसे कांट-छांट या कर्तन (trimming) करने के लिए काम में लाया जाता है।

Aegean culture
ईजियन संस्कृति ईजियन सागर क्षेत्र में विकसित प्राचीनतम कांस्यकालीन संस्कृति। इनमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण मिनोअन और माईसीनी संस्कृतियाँ हैं। इसका उद्भव कीट द्वीप में लगभग ई. पू. 3000 में हुआ था। लगभग ई. पू. 2000 में यह संस्कृति अपने चरम उत्कर्ष पर थी। इस संस्कृति से संबंधित प्रमुख नगर एशिया-माइनर में ट्राय, यूनान में और टिरिंस तथा कीट में नोसस व फेस्टस हैं।

Aegean vase
ईजियन कलश ईसा पूर्व तीसरी सहस्राब्दी से दूसरी सहस्राब्दी तक विद्यमान ईजियन सभ्यता के कलात्मक कलश जिनका उस काल में नियति हुआ करता था। कभी-कभी ये कलश बहुत ही पतले होते थे। पत्थर के ये नक्काशीदार कलश निम्न उद्भूत कला के अति सुंदर नमूने माने जाति हैं। इस काल का 'हारवेस्टर कलश' जिसमें खेती की कटाई करनेवालों का दृश्य बना है, कला का एक भव्य नमूना हे।

Aegis
ईजिस मिथकों में वर्णित जियस (Zeus) और अथिना द्वारा धारण की गई रक्षात्मक ढाल।


logo