logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Archaeology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

labret
अधरिका, ओष्ठ आभरण निचले ओष्ठ में पहना जाने वाला काष्ठ, हड्डी, सीप या पत्थर इत्यादि का बना आभूषण। मध्य अमेरिका में इस प्रकार के आभूषण प्रचलित थे।

laconicum
लेकोनिकम स्नानोपरांत पसीना लाने वाला प्राचीन रोमवासियों का एक कक्ष। रोम गणराज्य के अवसान काल में, रोमवासियों द्वारा निर्मित कक्ष, जिसमें पसीना लाने के लिए शरीर पर शुष्क और गरम हवा प्रवाहित की जाती थी। शरीर की ताप सहने की क्षमता के अनुसार स्नान-कक्ष का तापमान बड़ाया-घटाया जा सकता था। यह स्नान-कक्ष का तापमान बढ़ाया-घटाया जा सकता था। यह स्नान-कक्ष लघु गोलाकार कमरे के रूप में होता था, जिसके ऊपर गुंबद भू बना रहता था। मेहरा बदार छत पर बने छिद्रों से कक्ष के भीतर प्रकाश की व्यवस्था होती थी। इन छिद्रों के नीचे कांसे की ढालें लड़ियों में लटकी रहती थी और उन्हें झुकाकर या उठाकर तापमान को कम या ज्यादा किया जाता था। रोमवासियों ने वाष्प-स्नान की यह प्रथा यूनानियों से ग्रहण की थी।

lacquer
लाख, लाक्षा वृक्ष विशेष की टहनियों से प्राप्त लाख या लाक्षा गोंद की तरह का पदार्थ। यह मूलतः भूरे रंग का होता है। रंग में परिवर्तन लाने के लिए इसमें दूसरे प्रकार के रंग मिलाए जाते हैं। इसका उपयोग मुख्यतः लकड़ी की वस्तुओं, कपड़े और मिट्टी के बर्तनों पर लेप के लिए किया जाता था। शाङग वंश के अनेक इस प्रकार के बरतन प्राप्त हुए हैं। प्राचीनतम तिथि ई. पू. चौदहवीं शताब्दी आँकी गई है। लाक्षा लेपित बरतनों तथा लाक्षानिर्मित वस्तुओं की बहुत बड़ी संख्या ई. पू. पाँचवीं शताब्दी की पूर्वी झाऊ तथा हान स्थलों से प्राप्त हुई है।

lake dwelling
सरोवर तट-वास किसी सरोवर या झील के किनारे या तट पर मानव आवास। प्रागैतिहासिक मानव तालों के निकट तथा दलदली भूमि पर अपने निवास स्थान बनाते थे। इन झीलघरों से नवपाषाणकाल के पुरातात्विक अवशेष प्राप्त हुए हैं जो अनुमानतः ई. पू. 2800 के आंके जाते हैं। स्विट्जरलैंड की झीलों पर इस प्रकार के निवासों के अवशेष मिले हैं। ये आवास बल्लियों को गाड़कर बनाए जाते थे। ब्रिटिश द्वीप-समूह के इस प्रकार के लौहकालीन आवासों को क्रेनोग (crannog) कहते हैं। देखिए : 'crannog'

lance
भाला, कुंत प्रसिद्ध प्राचीन उपकरण या अस्त्र। इसमें विशाल और मोटे दंड के छोर पर नुकीला और पैना एक बड़ा फल लगा होता है। इसका फल धातु अथवा पत्थर का बना होता था।

lancehead
भालाग्र, कुंताग्र (i) भाले के आगे का वह नोकदार भाग, जिससे शिकार को मारा जाता था। (ii) पाषाण, हड्डी या धातु की बनी वेधनी, जो आकार में बाणाग्र से बड़ी और शूलाग्र से छोटी होती थी। अनुमानतः इसे बल्लम की तरह लकड़ी में फंसा कर प्रक्षेपित कर फेंकने के काम में लाया जाता था। प्रागैतिहासिक मानव इस प्रकार के उपकरणों का प्रयोग आखेट के समय किया करता था।

lanceolate handaxe
भालाकार हस्तकुठार, नुकीला हस्तकुठार प्रागैतिहासिक पाषाण-हस्तकुठारों का एक प्रकार। सामान्यतः इसका निचला भाग गोल तथा ऊपरी भाग की अपेक्षा मोटा होता था। पश्चिमी यूरोप की मध्य पूर्व पाषाण काल की मिकोकियन (Micoquian) संस्कृति की यह उपकरण एक विशेषता है। इसी कारण हस्तकुठार के इस प्रकार को कभी-कभी 'मिकोकियन हेन्डेक्स' भी कहा जाता है। यह उपकरण भाले, फलक अथवा लंबी पत्ती के समान होता है। यह ऊपर से नुकीला तथा नीचे की ओर दोनों भुजाएँ नतोदर होती हैं। इसके किनारे पतले, पैने तथा तीक्ष्ण होते हैं। देखिए : 'Micoquian handaxe'

langi tombs
लैंगी समाधि टोगो द्वीप की मिट्टी की विशाल समाधियाँ। इन आयताकार अथवा वर्गाकार समाधियों के पार्श्व सीढ़ीदार होते थे जिनपर प्रवाल प्रस्तरपट्टियाँ लगी होती थी।

lapidary
1. मणिकारी 2. मणिकार क़ीमती पत्थरों को काटने-छाँटने, परिमार्जित और उत्कीर्ण करने की कला या उससे संबंधित। वह कारीगर, जो हीरे के अतिरिक्त अन्य कीमती पत्थरों आदि को काटने-छाँटने, परिमार्जित और उक्तीर्ण करने की कला में दक्ष हो।

lapis lazuli
लाजवर्द वह प्रसिद्ध और कीमती हल्के नीले रंग का रत्न, जिसके तल पर सुनहरी चित्तियाँ बनी होती हैं। प्राचीन काल में, अलंकरणात्मक मनकों तथा मुहरों में लोकप्रिय पत्थर का प्रयोग किया जाता था। यह बहुत बड़ी मात्रा में, बदख्शाँ (उत्तरी अफगानिस्तान) में मिलते थे और वहाँ से सुदूर देशों को भेजे जाते थे। मेसोपोतामियाई संस्कृति ई. पू. पाँचवी सहस्राब्दि में ही इसके विविध उपयोग के प्रमाण मिलते हैं। ई. पू. तीसरी व चौथी सहस्राब्दि में पूर्वी ईरान तथा पश्चिमोत्तर बारत की संस्कृतियों में इसका पर्याप्त उपयोग किया गया।


logo