logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Archaeology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

gallery grave
वीथी शवाधान प्रागैतिहासिक योरोप के महाश्म स्मारकों का एक प्रमुख प्रकार। ये प्रवेश-मार्ग रहित आयताकार रूप में मिलते हैं। इन शवाधानों का निर्माण प्रारंभिक नवपाषाणकाल और कांस्ययुग के बीच हुआ था।

Gangetic Copper hoards
गंगा घाटी की ताम्र निधियाँ भारत में गंगाघाटी में ई. पू. द्वितीय सहस्राब्दि के उत्तरार्ध में प्राप्त वस्तुएँ जिनमें मानवाकृतियाँ, हारपून, दुसिंगी तलवारें, कांटेदार भाले, छेनियाँ और चौड़ी-चपटी कुठारें आदि हैं।

garbage dump
अवकर स्थान, घूरा वह स्थान, जहाँ पर कूड़ा-कर्कट, तथा अनावश्यक वस्तुओं को फेंका जाता है। पुरातात्विक उत्खननों से प्राप्त अवकर स्थानों से कभी-कभी महत्वपूर्ण सामग्रियाँ मिलती हैं, जिनसे प्राचीन मनुष्यों के रहन-सहन और उनकी सभ्यता-संस्कृति के विषय में जानकारी प्राप्त होती है।

ge
जी फरसे के आकार का चीनी कांस्ययुगीन शस्त्र। इसका कांस्य निर्मित धारदार फलक होता था तथा उसके चपटे चूल भाग में लखड़ी की मूँठ लगाने के लिए छिद्र बना होता था। शांगकालीन शवाधानों में कांस्यनिर्मित ऐसे 'जी' शस्त्र मिले हैं। इनके प्राचीनतम उदाहरण ई. पू. मध्य द्वितीय सहस्राब्दी के हैं।

geo-chronological dating
भूतैथिकीय काल-निर्धारण भूवैज्ञानिक कालानुक्रम जिनसे पुरातात्विक घटनाओं को संदर्भित किया जा सके। उदाहरणार्थ चतुर्थक कालानुक्रम के आधार पर पूर्व पाषाणकालीन पुरातत्व तथा तृतीयक कालानुक्रम के आधार पर मानवसम प्राणियों के विकास के अनुक्रम का निर्धारण। विशेष प्रकार के पुरातात्विक सामग्री की तिथि उस स्थान के स्तरानुक्रम के आधार पर निर्धारित की जाती है और उसकी संपुष्टि स्वतन्त्र रूप से अन्य वैज्ञानिक विधियों जैसे रेडियो कार्बन, पुराचुंबकीय, पोटेशियम, आर्गन आदि से संपुष्ट की जाती है। सामान्य रूप से वे सभी वैज्ञानिक तिथि-निर्धारण विधियाँ इसके अंतर्गत आती हैं जो भूभौतिकीय परिवर्तनों पर आद्धत हैं जैसे पुराचुंबकीय, वृक्षवलय, फ्लोरीन परीक्षण, रेडियो कार्बन आदि।

geology
भूविज्ञान वह विज्ञान जिसमें पृथ्वी की उत्पत्ति, संरचना तथा उसके संघटन एवं शैलों द्वारा व्यक्त उसके इतिहास की विवेचना की जाती है। यह विज्ञान उन प्रक्रमों पर भी प्रकाश डालता है जिनसे शैलों में परिवर्तन आते रहते हैं। इसमें अभिनव जीवों का संबंध तथा उनकी उत्पत्ति और उनके विकास का अध्ययन भी सम्मिलित है। इस विज्ञान के अनेक उपविभाग हैं जिनमें से निम्नलिखित अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं- ऐतिहासिक भूविज्ञान, भौतिक भूविज्ञान, खनन विज्ञान, भूआकृति विज्ञान, शैल विज्ञान, ज्वालामुखी विज्ञान, स्तरिक भूविज्ञान एवं जीवाश्म विज्ञान।

geometrical art
ज्यामितिक कला वह कला, जिसके अंतर्गत ज्यामितिक अभिकल्पों यथा- रेखाओं तथा कोणों इत्यादि की सहायता से कोई रेखाकृति बनाई जाए। विविध ज्यामितिक अलंकरण प्रागैतिहासिक काल से प्रचलित हैं।

Gerzean
गरज़ियाई मिस्र की परवर्ती प्राक् राजवंशीय संस्कृति जिसका विकास ई. पू. लगभग 3600 से अमराती संस्कृति से हुआ। इसका नामकरण अल-गरज़ा नामक स्थान पर हुआ है। जहाँ से इसके विशिष्ट अवशेष मिले हैं। इस संस्कृति के प्रमुख अवयवों मे चकमक पत्थर के चाकू ताम्र निर्मित कुठार और छूरे आदि हैं। फेयन्स का सर्वप्रथम प्रयोग इसी काल में हुआ। इस काल के मृद्भांडों पर एशियाई प्रभाव परिलक्षित होता है। इस संस्कृति के अंतिम चरण में लिपि का आविष्कार हुआ था।

gesture of meditation
ध्यान-मुद्रा भारतीय मूर्तिशास्त्र में गहन आराधना की द्योतक योग-मुद्रा। इस मुद्रा में योगी की तरह पद्मासन लगाकर बैठा जाता है और बाई हथेळी के ऊपर दाई हथेली को रखा जाता है। भारत में, देवी देवताओं और महापुरुषों की इस प्रकार की अनेक मूर्तियाँ मिली हैं। बुद्ध और जैन तीर्थंकरों को विशेष रूप से इस मुद्रा में प्रदर्शित किया गया है।

gesture of protection
अभय-मुद्रा निर्भयता प्रदान करने के लिए दाँए कंधे की सीध में खुली दाई हथेली द्वारा प्रदर्शित एक विशिष्ट प्रकार की हस्त मुद्रा। भारतीय कला में, बुद्ध बोधिसत्व तथा विष्णु प्रतिमाओं में यह मुद्रा मिली है।


logo