logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Archaeology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Yamato culture
यामाती संस्कृति जापान के आधुनिक नारा जनपद के प्राचीन यामातो प्रांत की संस्कृति। जापान के आधुनिक राजवंश की उत्पत्ति इसी प्रान्त के आद्य ऐतिहासिक लोगों से मानी जाती है जो संभवतः अल्पाइन प्रजाति के थे।

Yayoi culture
यायोई संस्कृति लगभग ई. पू. 300 से ई. 300 तक की जापान की संस्कृति। इस संस्कृति के अवशेष सन् 1884 ई. में, सर्वप्रथम तोक्यो के यायोई नामक स्थान में प्राप्त हुए। इस संस्कृति की प्रमुख विशेषताओं में सादे मृद्भांड, चावल, गेहूँ, जौ, दाल आदि की खेती, धातु निर्मित उपकरण (कांस्य एवं लौह), भू-गर्भित सन्निवेश तथा विभिन्न प्रकार के शवाधान सम्मिलित हैं। इस संस्कृति को प्रागैतिहासिक कोरियाई और चीनी संस्कृतियों ने प्रभावित किया। यह संस्कृति जापान में जोमोन संस्कृति के उपरांत लगभग ई. पू. 300 में विकसित हुई। आद्य ऐतिहासिक संस्कृति के प्रारंभ (लगभग ई. 300) के साथ यह संस्कृति समाप्त हो गई।


logo