logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Archaeology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

vandalism
कला-विध्वंस किसी देश या स्थान के ऐतिहासिक स्मारकों और वहाँ की कलात्मक वस्तुओं के विनाश, जलाने, तोड़ने या नष्ट करने का कार्य।

vaporarium
वाष्प-स्नानागार प्राचीन रोम के स्नानगृहों का वह भाग, जहाँ पर नहाने के लिए गर्म पानी की व्यवस्था होती थी।

varve chronology
अनुवर्षस्तरी तैथिकी पुरातात्विक काल-निर्धारण की प्रविधि विशेष, जिसके प्रवर्तक जेरार्ड द गीर थे। इन्होंने ही सर्वप्रथम ई. 1910 में इस विधि द्वारा स्कैंडिनेविया के निक्षेपों की ई. पू. 10,000 वर्षों तक की निरपेक्ष तिथियाँ प्रकाशित की थीं। अनुवर्षस्तरी, हिमचादरों अथवा हिमनदियों के किनारे, जलाशयों के किनारे अथवा जलाशयों में जमा होने वाले अवसादों के स्तरों को कहा जाता है। यह जमाव प्रतिवर्ष होता है। जाड़े में जब ठंड पड़ती है तब बर्फ के कम पिघलने के कारण नदी का प्रवाह धीमा हो जाता है। इसके फलस्वरूप नदी के निक्षेपण की मात्रा कम हो जाती है। इसके विपरित गर्मी में, वर्फ के पिघलने के कारण, जल की मात्रा बढ़ जाती है और नदी अधिक सामग्री निक्षेपित करती है। इस तरह नदी द्वारा प्रतिवर्ष निक्षेपित अवसाद के विभिन्न स्तरों की गणना कर तिथि निर्धारित की जा सकती है। अनुवर्षस्तरों की गणना एक दुरूह कार्य है, क्योंकि ये सब स्तरों में एक जैसे नहीं होते। यही नहीं, प्राप्त सामग्री के मूल स्थान का पता लगाना भी दुरूह कार्य है। पुरातात्विक काल-निर्धारण में, इस प्रविधि का महत्व सीमित है।

vegetation shadow
वनस्पति-छाया भूगर्भ में दबे पुरातात्विक स्थलों का पता लगाने की एक प्रविधि। किसी टीले या उस स्थान पर, जिसके नीचे कोई इमारत आदि दबी हो, वनस्पति की उपज और बढ़ोतरी बहुत कम होती है। विशेषकर यदि कोई फसल आदि क्षेत्र में लगी हो तो उसकी बाढ़ ही नहीं मारी जाएगी, बल्कि वह बहुत जल्दी पीली पड़ जाएगी। जहाँ पर भूमि के नीचे की सतह ठोस नहीं होगी, वहाँ वनस्पति का विकास सामान्य रूप में होगा। इस प्रविधि के प्रणेता ओ. जी. एस. क्रेफोर्ड और मेजर एलेन हैं। इसका सर्वप्रथम प्रयोग सन् 1906 ई. में हुआ। देखिए : 'crop marks'.

ventral surface
अधःस्तल किसी वस्तु के ऊपरी तल के विपरीत नीचे की सतह।

Venus
बोनस प्राचीन इटली और रोम की सौंदर्य, उपवन एवं सरोवर की अधिष्ठात्री देवी। यूनानी देवी एफ्रोदिती से इसकी बहुत अधिक साम्यता थी। ई. पू. 217 में, बीनस का एक विशाल मंदिर रोम में स्थापित किया गया था। वीनस की विशाल मूर्ति लूब्र संग्रहालय में प्रदर्शन हेतु रखी है।

Venus figurine
वीनस की लघुमूर्ति परवर्ती पूर्व पाषाणकालीन यूरोप की मिट्टी, पत्थर अथवा हाथीदाँत आदि की बनी नग्न एवं मोटी औरतों की छोटी मूर्तियाँ। इन मूर्तियों में पेट, स्तन एवं नितम्ब वृहदाकार, पैर व हाथ प्रतीक रूप में तथा सिर की आकृति मात्र निर्मित है। इस तरह की मूर्तियाँ फ्रांस से लेकर रूस तक विस्तृत क्षेत्र में आज से 30,000 वर्ष पहले से लेकर 15,000 वर्ष पूर्व तक निर्मित होती रहीं। पूर्वी ग्रेवेती संस्कृति की यह प्रमुख विशिष्टता है।

vermilion
सिंदूर प्राचीन काल में हिंगल नामक खनिज को पीस कर बनाया गया चमकीला लाल रंग का चूर्ण जिसे सरलता से जल में घोला जा सकता है। प्राचीन काल से सिंदूरी रंग का प्रयोग चित्रकार आदि करते आ रहे हैं। अनादि काल से, सिंदूर का प्रयोग सौभाग्यवती हिंदू स्त्रियाँ माँग में भर कर करती रही हैं। सौभाग्यवती स्त्रियों को, चित्रांकन में, उनकी माँग को लाल रंग से अंकित किया जाता है।

vertical excavation
लंबमान उत्खनन, उदग्र उत्खनन किसी स्थल की सभ्यता या संस्कृतियों के सम्पूर्ण अनुक्रम के ज्ञान के लिए की गई खड़ी खुदाई। जब किसी पुरातात्विक स्थल में प्राप्त सभ्यताओं का क्रम मात्र जानना होता है, तब एक ऐसा गड्ढा खोदा जाता है, जो टीले के सबसे ऊँचे स्थान पर स्थित होता है। इसका आकार सामान्यतया 20 या 30 मीटर लंबा और 5 या 10 मीटर चौड़ा होता है। गड्ढे का मुख उत्तर से दक्षिण या पूर्व से पश्चिम की ओर होता है। लकड़ी की खूँटियाँ एक-एक मीटर की दूरी पर लगा दी जाती है। खूँटी में 1, 2, 3, 4, संख्याओं का क्रमशः अंकन होता है और दूसरी ओर 1', 2', 3', 4', इत्यादि लिखा जाता है। (') चिह्न लगाने से माप करने में सुविधा होती है। इस प्रविधि से खड़ी और सीधी खुदाई की जाती है तथा परतों का अनावरण क्रमानुसार हो पाता है। प्राप्त मकानों, दीवारों इत्यादि के चित्र ले लिए जाते हैं। इससे उस स्थल की संपूर्ण संस्कृतियों का आदि से अंत तक क्रमिक ज्ञान हो पाता है।

vestibule
अर्धमंडप, अंतराली (क) रोम के प्राचीन मंदिर या भवन में प्रवेश करने का भाग। (ख) अब यह शब्द किसी भवन के अंतःभाग और बाहरी द्वार के बीच स्थित प्रवेश-मार्ग के लिए प्रयुक्त किया जाता है।


logo