logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Archaeology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

dagger
कटार चकमक पत्थर, तांबे, कांसे, लोहे इत्यादि से बने छोटे आकार के शस्त्र जिसका प्रयोग काटने या घोंपने के लिए किया जाता था। यह खड्ग का लघु रूप है। इसको पकड़ने के लिए हत्था होता है और उसकी धार तेज़ और सिरा नुकीला होता है।

Danubian culture
डेन्यूबी संस्कृति मध्य एवं पूर्वी यूरोपीय प्राग्इतिहासकालीन संस्कृतियों के अनुक्रम के विवरण के लिए सर्वप्रथम गार्डन चाइल्ड द्वारा प्रयुक्त पद, जिसका अब प्रयोग नहीं होता। डेन्यूब और उसकी सहायक नदियों की अन्तर्वेदी में नवपाषाणकालीन संस्कृतियों का समारंभ लगभग ई. पू. 4500 में हुआ। इस संस्कृति के 6 चरण गार्डन चाइल्ड द्वारा निर्दिष्ट हैं। इसके प्रथम दो चरण नवपाषाणकालीन संस्कृति से तथा तृतीय से षष्ठ चरण ताम्रकांस्यकालीन संस्कृतियों से सम्बद्ध हैं।

Danzantes
नग्न नराकृति, डेनजेंट मांट अल्बान (मेक्सिको) में ई. पू. 100 से ई. पू. 100 तक के मध्य निर्मित मंदिरों के पुश्तेवाली दीवार के वे निम्नोद्भृत पट्ट, जिनमें मनुष्यों की नग्न मानवाकृतियाँ तक्षित हैं। इनमें कुछ आकृतियाँ भग्न और कुछ विरूपित हैं। कई पट्टों में चित्रलिपि उत्किर्ण है, जिसे अभी तक पढ़ा नहीं जा सका है।

Dark Age
अन्धयुग इतिहासक्रम की वह कालावधि जिसके सम्बन्ध में साक्ष्य अनुपलब्ध अथवा नितान्त अपर्याप्त हों।

dating
तिथि-निर्धारण पुरातत्व में किसी स्थल, वस्तु अथवा सभ्यता के प्रादुर्भाव, विकास या उसके विनाश आदि के समय को सुनिश्चित करना। इसके लिए अनेक प्रविधियों का प्रयोग किया जाता है जो मुख्यतः निरपेक्ष और सापेक्ष, दो वर्गों में विभक्त हैं।

datum line
आधार रेखा उत्खनन में प्राप्त वस्तु की स्थिति को आलेखित करने के लिए नाप-जोख की पूर्व निर्धारित आधारभूत क्षैतिज रेखा। सामान्यतः इस रेखा का निर्धारण किसी भी ऐसे स्थल पर किया जाता है जहाँ से संपूर्ण उत्खनन स्थल संदर्भित हो सके।

daub
मृद्लेप दीवार की सतह पर लगाया जाने वाला मुलायम आसंजन पदार्थ जैसे पंक, चिकनी मिट्टी आदि जिसे पानी में घोलकर उसका लेप बनाकर दीवार पर पलस्तर किया जाता था। इसका प्रयोग प्राचीनकाल से ही विशेषतः नरकुल और मिट्टी से बनी दीवारों पर किया जाता था।

dead culture
मृत संस्कृति, लुप्त संस्कृति पूर्णतया समाप्त ऐसी प्राचीन संस्कृति जो वर्तमान में प्रचलित न हो। ऐसी संस्कृति के भौतिक अवशेष यत्र-तत्र प्राप्त होते हैं जिनसे तत्कालीन लोगों के खान-पान, रहन सहन, धार्मिक विश्वास, परंपरा आदि का ज्ञान होता है। उदाहरणार्थ मिस्र, मेसोपोटामिया, रोम आदि की संस्कृतियाँ ।

decipher (= decypher)
उद्वाचन किसी गुप्त, सांकेतिक या अस्पष्ट लिपी अथवा चित्रलिपी आदि का अर्थ निकालना या पढ़ना।

demotic
डिमोटिक हाइरेटिक से उत्पन्न प्राचीन मिस्रियों द्वारा प्रयुक्त एक प्रवाही लिपी। इस लिपी का प्रयोग प्राचीन मिस्र में ई. पू. सातवीं शताब्दी से ई. पू. पाँचवी शताब्दी तक मिलता है। प्रसिद्ध रोजिटा पाषाण अभिलेख में चित्रलिपि के नीचे यह लिपि उत्कीर्ण है।


logo