logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Archaeology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Early dynastic period (Mesopotamia)
प्रारंभिक राजवंशीय काल (मेसोपोतामिया) मेसोपोतामिया के प्राचीनतम ऐतिहासिक काल के लिए प्रयुक्त पारिभाषिक शब्द। इस काल के राजाओं का नाम सुमेरी राजाओं की तालिका से प्राप्त होता है। पुरातत्ववेत्ताओं ने पारंपरिक आधार पर प्रारंभिक राजवंशीय काल को तीन उपकालों में विभक्त किया है। प्रत्येक उपकाल अनुमानतः 200 वर्ष का रहा। इस काल में मानक कीलाक्षर लिपि विकसित हुई। इसका काल सामान्यतः ई. पू. तीसरी सहस्राब्दी के प्रारम्भ से मध्य तक माना जाता है।

Early Helladic Culture
प्रारंभिक एलादिक संस्कृति यूनान के मुख्य भूभाग की कांस्ययुगीन संस्कृति। इस संस्कृति को प्रारंभिक, मध्य एवं उत्तरवर्ती कालों में विभाजित किया गया है। उत्खनन में प्राप्त सबसे प्राचीन कांस्ययुगीन अवशेष प्रारम्भिक एलादिक संस्कृति के हैं। उसका काल लगभग ई. पू. 2950 से ई. पू. 1950 माना गया है।

Early horizon (Peru)
प्रारंभिक सांस्कृतिक स्तर (पेरू) पेरू के सप्तवर्गीय पुरातात्विक कालानुक्रम में से एक काल-खंड। इसका काल ई. पू. 900 से ई. पू. 200 आँका गया है।

Early Man shelter
आदि मानव आवास, अर्ली मेन सेल्टर आस्ट्रेलिया के केपयार्क के लोरा नामक स्थान में प्राप्त एक शैलाश्रय जिसमें मानवों, पशुओं तथा अनेक प्रकार की अमूर्त चित्रित व उकेरी गई आकृतियाँ मिलती हैं। आस्ट्रेलिया की इस प्रारम्भिक गुफाकला की रेडियो कार्बन तिथियाँ ई. पू. 13000 और ई. पू. 10,000 के मध्य की है।

ear ornament
कर्णाभूषण कान में धारण किया जाने वाला आभूषण। ऐसे अलंकरण पत्थर, मिट्टी एवं बहुमूल्य धातुओं के, प्रागैतिहासिक काल से ही मिर्मित होते रहे हैं।

ear pendant
कर्ण लटकन कान में पहनने का लटकनदार आभूषण।

earth colour
खनिज रंग वे प्राकृतिक रंग जो भूमि में विद्यमान खनिजों से प्राप्त होते हैं। इन रंगों के स्रोतों में गेरू, खड़िया, हिंगुल आदि हैं।

earth work
गढ़बंदी, वप्र गारे-मिट्टी से बनी एक प्रकार की स्थायी या अस्थायी किलेबंदी, जिसका उद्देश्य बाह्य आक्रमण के विरूद्ध रक्षा करना होता है।

ecology
परिस्थितिविज्ञान, पारिस्थितिकी जीव-विज्ञान की एक शाखा। जीवित प्राणियों की प्रवृत्ति तथा रहन-सहन आदि और उनके पर्यावरण के साथ अंतर-संबंध का अध्ययन।

edge
कोर, किनारा, धार किसी उपकरण या हथियार की तीक्ष्ण धार।


logo