logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Archaeology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

ageing of skeletal material
मृतक का आयु-आकलन अस्थि पंजरों का परीक्षण कर मानव या पशु की मृत्यु के समय की आयु का निर्धारण। इपिपिलिस संगलन (fusion), दंत उदुबैदन (dental eruption), दंत संघर्षण या घिसाव (attrition), जघन संधानक (pubic symphysis), दंत-सूक्ष्म संरचना तथा अस्थि सूक्ष्म संरचना का अध्ययन कंकालों के क्षय और तिथि-निर्धारण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देता है।

Age of Pyramids
पिरामिड-युग प्रारंभिक मिस्री राजवंशीय इतिहास का वह काल, जिसमें पिरामिडों का निर्माण किया गया था। प्राचीनतम ज्ञात पिरामिड निर्माण सक्करा (Saqqra) में तृतीय राजवंश के प्रथम राजा जोसर ने लगभग ई.पूo2800 में किया था। लगभग ई.पूo1700 में मिस्र के 'मध्य राज' (middle kingdom) के अवसान के साथ ही पिरामिड युग भी वस्तुतः समाप्त हो गया। किओप्स का पिरामिड उस युग की सर्वश्रेष्ठ कृति है।

agger
वप्र 1. प्राचीन रोमन वास्तुकला के अंतर्गत मिट्टी का परकोटा, घेरा, परिखा या बांध, जिसका भीतरी भाग प्रस्तर-निर्मित हो। 2. वह सैनिक-मार्ग या जन-पथ, जो धरातल से पर्याप्त ऊपर उठा हो और जिसके किनारों पर जल-निकास के लिए ढलवां पुश्ते बने हों।

agiasterium
देवालय प्राचीन रोम के महामंदिर के अन्दर बना हुआ वह पूजा-स्थल, जिसे देवायतन कहा जाता है।

agora
जनसभास्थल, अगोरा प्राचीन यूनान के वे नगर स्थल जहाँ जनसभा का आयोजन होता था। इस शब्द का प्रयोग मुख्यतः मंडी या बाजार क्षेत्र के लिए भी होता है।

agricultural stage
कृषि-अवस्था मानव सभ्यता के विकास-क्रम की वह अवस्था, जिसमें मनुष्य ने खेती करना सीख लिया था और उसे जीविका का आधार बनाया। कृषि-अवस्था वस्तुतः मानव सभ्यता की विकास ऋंखला की प्रथम महत्वपूर्ण कड़ी है। इस अवस्था का आरंभ उत्तर पाषाण युग के प्रथम चरण में माना जाता है।

A' Group culture
क' वर्ग संस्कृति ऊपरी मिस्र एवं नूबिया की ई.पू. चतुर्थ सहस्राब्दि की विकसित खाद्योत्पादक व्यवस्था सम्पन्न एक संस्कृति। इस संस्कृति की प्रमुख विशिष्टता पाषाण निर्मित घृष्ठ कुठार, चर्ट फलक, ताम्र तथा अस्थि उपकरण, चित्रित और सादे लाल मृद्भांड तथा पत्थर के अनगढ़ भवन है। गेहूं एवं जौं की खेती के अतिरिक्त, इस संस्कृति के लोग भेड़-बकरी व अन्य मवेशी पालते थे। इस संस्कृति के अवशेष अधिकांशतः शव-निखातों में प्राप्त हुए हैं।

Ahar culture
अहाड़ संस्कृति उदयपुर में बनास नदी के किनारे अहाड़ नामक स्थल पर प्राप्त एक प्राचीन संस्कृति जो लगभग ई.पूo 1800 से ई.पूo 1200 तक विद्यमान रही। यह संस्कृति बनास संस्कृति के नाम से भी विख्यात है। इस संस्कृति की प्रमुख विशेषता इनके चित्रित काले भांड हैं जो उलटकर पकाए जाते थे। इस संस्कृति के लोग खेतीबारी करते थे और व्यावहारिक जीवन में ताम्र का प्रयोग पत्थर की अपेक्ष अधिक करते थे। भवन-निर्माण में पत्थर और गारा काम में लाया जाता था। देखिए 'Painted Black and Red Ware'

Ahrensburg Culture
अहरेंसबर्ग संस्कृति उत्तरी जर्मनी के हिमनदीय काल की एक परवर्ती संस्कृति। उत्तरी जर्मंनी में हेम्बर्ग स्थित अहरेंसबर्ग में पुरातत्ववेत्ता, अल्फ्रेड रस्ट को एक संपन्न संस्कृति के अवशेष बताया। इनके पाषाण उपकरणों में, अनेक छोटे, चूलदार बाणाग्र, खुरचनी, ब्यूरिन, द्विशंक्वाकार हारपून तथा अनेक बड़े अस्त्र मिले हैं। स्टेलमूर में प्राप्त अवशेषों के आधार पर कहा जाता है किये लोग रेनडियर का शिकार करते थे।

ahu
आहू प्रागैतिहासिक पूर्वी पोलीनेशी मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों के लिए प्रयुक्त आयताकार पाषाण मंच। बड़े आकार के मंच सोपानाकार होते थे। इस प्रकार की विकसित संरचनाएँ सोसपटी तथा पूर्वी द्वीप समूहों में मिलती हैं, जहाँ इनका प्रयोग प्रतिमा स्थान के लिए होता था।


logo