logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Archaeology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Azetec
अजटेक मेक्सिको घाटी में बसने वाला अंतिम बर्बर कबीला। यह कबीला बारहवीं शदी ई. में टौलटेक सभ्यता के विलुप्त होने के बाद इस क्षेत्र में बसा। ये लोग अपने को 'मेक्सिका' अथवा 'तेनोचका' (Tenochca) कहते थे। अन्होंने अपनी राजधानी एक निर्जन टापू में बसायी जिसे उन्होंने तेनोचतितलान (Tenochititlan) नाम दिया। ई. 1519 तक उन्होंने अपने मित्र राज्यों के साथ मिलकर पूरे वर्तमान मेक्सिको राज्य पर आधिपत्य स्थापित कर लिया। उनके राज्य की सीमा उत्तर में मरूस्थल से लेकर दक्षिण में ओसाका (Oaxaca) तक फैली थी। अज़टेक स्वभावतः युद्धप्रेमी थे। उनके प्रमुख देवता (हूत्ज़ीलो पोचितली) (Huitzilopochtli) युद्धदेव थे, जिन्हे बलि के रक्त से पूजा जाता था। उनके इतिहास को जानने के प्रमुख साधन कोडेक्स हैं। (देखें Codex) साँचे में बनी मृणमूर्तियाँ तथा नारंगी रंग के मृद्पात्रों पर सलेटी रंग से चित्रित ज्यामितिक आकृतियाँ उनकी संस्कृति की मुख्य विशेषताएँ हैं। अपने धार्मिक कृत्यों के लिए उन्होंने एक पंचांग बनाया था। ई. 1521 में स्पेनवासियों ने 90 दिन में उनपर अधिकार कर उनकी सत्ता समाप्त कर दी।

Azilian Culture
अज़ीली संस्कृति मध्य-पाषाणकालीन संस्कृति। इसका नामकरण फ्रांस के मास द अज़िल (Mas d' Azil) गुफा के नाम से पड़ा। इस स्थान की संस्कृति का विस्तृत अध्ययन किया गया। इस संस्कृति के जनक अनुमानतः ई.पूo 8000 के उपरांत रहे होंगे। इस संस्कृति की प्रमुख विशेषता पाषाण-उपकरण तथा अस्थि-उपकरण हैं। अज़ीली लोग बटिकाश्मों को रेखाओं, ज्यामितिक चित्रों तथा बिंदुओं से अलंकृत करते थे। इस संस्कृति का काल मग्दालीनी के बाद तथा तार्देनोज़ी संस्कृति से पूर्व है। इसके प्रमुख पाषाण-उपकरणों में लघु गोलाकार स्क्रेपर, वेधनी, पार्श्व-परिष्कृत फलक एवं अपरिष्कृत तक्षणी (ब्यूरीन) है। अस संस्कृति में रंगे हुए उन बटिकाश्मों का भी प्रयोग हुआ है, जिनका 'जादुई' महत्व, एड्रियन कोट्स ने बताया है। इस संस्कृति के लोग गुफा मुखों मे निवास करते थे। इस संस्कृति के अवशेष फ्रांसीसी पिरेनी, पूर्वी फ्रांस, उत्तरी स्पेन, स्विटजरलैंड, बेल्जियम आदि क्षेत्रों में मिले हैं।

bacchanalia
बैकेनेलिया यूनान और रोम के सुरादेवता बैक्स के सम्मान में आयोजित मद्योत्सव।

Bacchus
बैकस प्राचीन यूनान और रोम का सुरा-देवता।

b acini
बेसिनी, अलंकरण पात्र मिट्टी के वे पात्र जिन्हे गिरजाघरों की दीवारों, मिनारों और दरवाज़ों के ऊपर अलंकरण हेतु स्थापित किया जाता था। मध्यकालीन गिरजाघरों, विशेषकर पूर्वी इटली के गिरजाघरों में इस प्रकार के मृद्पात्र स्थापित किए जाते थे जिनका निर्माण ग्यारहवीं से पंद्रहवीं शताब्दी तक हुआ।

backed blade
पृष्ठित ब्लेड ऐसे पाषाण ब्लेड जिनके एक पार्श्व को उच्च कोण में पुनर्गठन द्वारा लुंठित कर दिया गया हो। इस प्रकार के उपकरण उच्च पुरा-पाषाणकाल में मुख्य रूप से बनाये जाते थे।

backfill (=back filling)
भराव भवनों की नींव की भीतरी और बाहरी दीवारों के उत्खनित भाग के मिट्टी और ईंट-पत्थरों से भरने का काम।

Badarian culture
बाडेरी संस्कृति प्राक्-राजवंशीय मिश्र की ई. पू. चौथी सहस्राब्दी की मूलतः नव पाषाणकालीन संस्कृति। इसका नामकरण मध्य मिश्र में स्थित अलबाडेरी नामक स्थान पर पड़ा था। ये गेहूँ और जौं की खेती करते थे तथा भेड़, बकरी एवं मवेशी पालते थे। इनके विशिष्ट लाल-रंगवाले मृद्भांड अन्दर की ओर काले तथा बाहर की ओर लाल रंग के होते थे। ये कच्चे तांबे से भी परिचित हो चुके थे।

Baden culture
बाडेन संस्कृति मध्य यूरेप की लगभग ई. पू. तृतीय सहस्राब्दी की एक ताम्र युगीन संस्कृति। इस संस्कृति का प्रसार उत्तरी यूगोस्लाविया, हंगरी, चेकोस्लोवाकिया तथा दक्षिणी पोलैंड के विस्तृत भूभाग में मिलता है। बाडेन लोग आदिम गेहूँ की खेती करते थे और भेड़ तथा सुअर आदि पशु पालते थे। वे चकमक पत्थर के बाणाग्र तथा फरसे बनाते थे।

badigeon ( = patching material)
भराई (1) पाषाण तथा काष्ठकर्म में, गौण दोषों को दूर करने के लिए मिट्टी आदि का लेप लगाकर भरना। (2) भराई के काम आनेवाली सामग्री।


logo