logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Archaeology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

banner stone
ध्वजा कुठार वे छिद्रित पाषाण, जो मध्य पश्चिमी तथा पूर्वी अमरीका के परातन स्थलों में विशेष रूप से प्राप्त हुए हैं। इनके दोनों पार्श्व कुठार की तरह बने हैं और बीच मे लकड़ी इत्यादि फँसाने के लिए छिद्र भी बना है। ऐसा प्रतीत होता है कि इस उपकरण का धार्मिक महत्व था क्योंकि मृतकों के साथ ध्वजा-कुठार को भी कब्र में दफना दिया जाता था।

barbarian
बर्बर (1) प्राचीन यूनानियों द्वारा विदेशियों के लिए प्रयुक्त संज्ञा। भारतीयों द्वारा भी अर्धसभ्य एवं असभ्य जातियों को 'बर्बर' कहा गया है। यह यूनानी शब्द बारबारोस (barbaros) से बना है, जो संभवतः यूनानियों की दृष्टि में विदेशी भाषाओं की अस्फुट तथा अस्पष्ट प्रतीत होनेवाली ध्वनि का द्योतक है। कालांतर में इस शब्द का प्रयोग असभ्य अथवा जंगली जातियों के लोगों के लिए होने लगा। अनेक प्राचीन भारतीय ग्रंथों मे भी बर्बर शब्द का 'अनार्य' और 'असभ्य' के अर्थ में प्रयोग हुआ है। (2) सभ्य जगत के बाहर रहनेवाला व्यक्ति, जो असभ्य और क्रूर रीति-रिवाजवाले किसी समाज का सदस्य हो।

barbaric culture
बर्बर संस्कृति मानव समाज के विकास में, प्राकृतावस्था के बाद और सभ्यता के पूर्व की मध्यवर्ती संस्कृति।

barbarization
बर्बरीकरण, बर्बर बनाना अपेक्षाकृत अधिक सशक्त जाति द्वारा, किसी अधिक उन्नत और सभ्य जाति अथवा समुदाय के सदस्यों को, बर्बर अथवा असंस्कृत बनाना। किसी सभ्य समुदाय का स्वतः असभ्य बनना या अवनत होना। यह उल्लेख्य है कि असभ्य जातियों के आक्रमण के पश्चात् रोम साम्राज्य धीरे-धीरे बर्बर बनता चला गया।

barbed bone
कँटीली अस्थि ऐसी हड्डी, जिसमें काँटे बने हों या जो काँटेदार प्रतीत हो।

barbotine
मृद्भांड अलंकरण लेप, बारबोटिन मिट्टी के बरतनों पर अलंकरण करने की एक प्राचीन तकनीक जिसमें बहुत चिकनी मिट्टी के घोल को रंगीन मृद्भांड की सतह पर भट्टे में रखने के पूर्व नलिका द्वारा फूँककर लगाया जाता था। इसका प्रचलन मुख्यतः रोमनकालीन गॉल और ब्रिटेन में था।

bark canoe
छाल डोंगी पेड़ो की छाल से बनी हुई छोटी नौका।

barrel-shaped bead
ढोलाकार मनका मनका या माला का वह दाना, जिसका आकार-प्रकार ढोल जैसा हो।

barrow
1. स्मारक, समाधि गोलाकार या लम्बा टीला, जिसके नीचे एक या अधिक शवाधान होते हैं। ये प्रायः ताबूतों या शवपेटिकाओं से दफनाए गए लोगों की समाधि या उनके स्मारक के रूप में बने होते हैं। 2. शव-टीला कब्र के ऊपर का पत्थर या मिट्टी से बना उन्नत भू-भाग; मृतकों के अवशेषों पर बना हुआ पाषाण या मिट्टी का टीला। बहुधा इसके नीचे समाधि-कोष्ठ, शवाधान, शवपेटिका, ताबूत आदि ढके रहते हैं।

basalt
बेसाल्ट सूक्ष्मकणिक से लेकर काचीय गठन का एक असितवर्णी (dark coloured) आग्नेय शैल जो कैल्सिकप्लेजियोक्लेज तथा पाइराक्सीन से अनिवार्यतः संघटित होता है। इसमें यदाकदा आलिबीन भी हो सकता है और एपाटाइट तथा मैगनेटाइट खनिज प्रायः गौण खनिज के रूप में मिलते है। इस प्रकार का प्रयोग कतिपय प्रागितिहासिक उपकरण निर्माण में होता था। ऐतिहासिक काल में इसका उपयोग पश्चिम भारत गुहा-वास्तु तथा मूर्तिनिर्माण में मिलता है।


logo