logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Archaeology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

aureole (= gloriole = mandorla = nimbus =halo)
1. प्रभामंडल, प्रभावली देवी-देवताओं. संत-महात्माओं अथवा महापुरुषों के मस्तक के चारों ओर रश्मि-मंडल या मंडल, जिन्हें चित्रों तथा मूर्तियों में ज्योति-वृत्त के रूप में दिखाया जाता है। 2. दिव्य किरीट स्वर्गीय मुकुट या वह ज्योतिर्मय देवी मुकुट, जिसके धारण करने पर सांसारिक, शारीरिक एवं भावनात्मक विजयोपलब्धि होती है।

Aurignacian Culture
औरिगनेशी संस्कृति फ्रांस की पेरिनिज आरिगनाक गुफा में प्राप्त अवशेषों से ज्ञात संस्कृति, जिसके उपकरण कटावदार आधारवाली अस्थियों के हैं। यह संस्कृति यूरोप में सर्वाधिक प्राचीन गुहाकला का प्रतिनिधित्व करती है।

Aurignacian man
ऑरिगनेशी मानव (1) मध्य फ्रांस की उत्तर पुरापाषाणकालीन अति विकसित संस्कृति के जनक, वे मानव, जो शैतल-पिरोनी संस्कृति के पश्चवर्ती थे। फ्रांस में 1909 ई. में, उस काल के मानव का कंकाल प्राप्त हुआ, जो क्रोमाग्नों मानव के कंकाल के समान है। यह मानव प्रजाति अब लुप्त हो चुकी है। (2) आरिगनेशी काल के मानव। (3)आरिनेशी प्रजाति का मानव।

awl
सुआ, टेकुआ अस्थि, पाषाण या धातु का एक नुकीला उपकरण जिसे छेद करने के काम में लाया जाता है।

axe
कुठार धारदार सिरेवाला एक प्राचीन उपकरण, जिसे एक हत्थे में फंसाकर पकड़ा जाता था। इसकी धार हत्थे के समानांतर होती थी। प्रागैतिहासिक काल में कुठार अनेक आकार के बनाए जाते थे। भारत में आद्यैतिहासिक युग में पत्थर के आलावा धातु के कुठार भी बनते थे। सामान्य बोलचाल की भाषा में इस प्रकार के उपकरण को कुल्हाड़ी कहा जाता है।

axe factory
कुठार कार्यशाला इस शब्द का प्रयोग योरोप के विशेष संदर्भ में नवपाषाणकालीन कुठारों के निर्माण स्थल के लिए मिलता है। भारतीय प्रागितिहास में इस शब्द का प्रयोग इस अर्थ में अनुपलब्ध है।

axe-grinder
कुठार सान कुठार की धार को तीक्ष्ण करनेवाला उपकरण।

axe-hammer
कुठार हथौड़ा काष्ठ, धातु, पत्थर, लोहा आदि को पीटने, ठोकने, काटने आदि के काम में आनेवाला औज़ार।

axe head
कुठाराग्र कुठार या कुल्हाड़ी के आगे का भाग।

axe sheath
कुठारावरण कुठार को सुरक्षित रखने का खोल।


logo