logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Archaeology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

assymetric
असममित (क) जिसके भाग या अंग उचित अनुपात में न हों। (ख) क्रिस्टल-संरचना के उस समुदाय से संबंधित जिसका सममित तल नहीं होता।

Assyrian art
असीरियाई कला पश्चिम एशिया के असीरियाई साम्राज्य की कला जिसका काल प्रायः ई. पू. द्वितीय सहस्राब्दी से सातवीं शताब्दी के प्रारंभिक चरण तक माना जाता है। प्रारंभ में यह कला मेसोपोतामी कला की एक शाखा के रूप में विकसित हुई, तथा इसके मूर्तिकला की अपेक्षा वास्तुकला के ही अधिक प्रमाण हैं। नवी शताब्दी से असीरियाई कला में अभूतपूर्व विकास हुआ, जब विभिन्न कलाकृतियों से अधिक संतुलन व परिष्करण दृष्टिगोचर होने लगता है।

astronomical dating
खगोलीय काल-निर्धारण खगोलीय तिथियाँ सौर-विकिरण के घटाव-बढ़ाव की गणना पर निर्भर करती हैं। विद्वानों का यह मत है कि अत्यंत नूतन (Pleistocene) काल में, जलवायु संबंधी अस्थिरता का प्रमुख कारण सौर विकिरण की अस्थिरता ही थी। मिलेंकोविक ने अत्यंत नूतन काल के प्रत्येक वक्र की तिथि, सौर वर्षों मे निर्धारित की है। परंतु आधुनिक विद्वान मिलेंकोविक की विधि को इसलिए अधिक महत्व नहीं देते क्योंकि यह परिकल्पना पर अधिक आधारित है। याकोबी, तिलक (श्री बालगंगाधर) आदि विद्वानों ने आद्य ऐतिहासिक काल-निर्धारण में खगोलीय काल-निर्धारण विधि का सहारा लिया।

Asturian Culture
अस्तुरियायी संस्कृति उत्तर-मध्यपाषाणयुगीन स्पेन की अपरिष्कृत संस्कृति। यह अजीली संस्कृति का एक विशिष्ट रूप है, जिसमें नदी से प्राप्त बटियों का प्रयोग औजारों के निर्माण के लिए किया जाता था। ये बटियों से निर्मित कुल्हाड़ी का भी प्रयोग करते थे। इस संस्कृति के लोगों का मुख्य आहार कवच प्राणी (Shellfish) था।

Aterian
अतेरी मध्य-पुरापाषाण कालीन विशिष्ट उद्योग और तत्संबंधी संस्कृति, जो उत्तरी अफ्रीका में, मोरक्को से मिस्र तक के क्षेत्र में पाई गई है। अतेरी लोग मोस्तारी (Mousterian) परंपरा में पत्थरों के उपकरण बनाते थे। इनके विशिष्ट उपकरणों में चूलदार वेधनी एवं दोनों ओर से तक्षित पर्णाका वेधनी हैं। वेधनी का प्रयोग बाणग्र के रूप में किया जाता था।

atlantes (pl. of atlas)
कीचक, भारपुत्रक (क) तक्षित पुरुषाकृति स्तंभ। (ख) स्तंभ विशेष जिसमें तक्षित कर पुरुष की आकृति बनाई जाती थी। इस प्रकार की आकृति स्तंभोपरिरचना (entablature) के भार को वहन करने के लिए बनाई जाती थी। इस मूर्ति परंपरा को एक यूनानी पुराकथा से जोड़ा जा सकता है जिसके अनुसार इआकितोस के एक पुत्र 'टाइटन' को आकाश के भारवाहक के लिए अभिशप्त किया गया था।

Atlanthropus
अतलांतीय मानव, एटलांथ्रोपस अल्जीरिया में प्राप्त अश्मीभूत मानव की खोपड़ी जो अफ्रीका के पिथिकैंथ्रोपस मानव की खोपड़ी, जैसी मानी जाती है।

Atlantic Bronze Age
अतलांतिक कांस्य युग पश्चिम फ्रांस के तटवर्ती क्षेत्र में प्राप्त कांसे की वस्तुओं के निर्माण की परंपरा का युग (लगभग ई. पू. 1000-ई. पू. 500)। इस परंपरा का विस्तार दक्षिण इंग्लैड और आइबीरिया तक था।

Atlitan
एटलिटी इज़राइल के माउन्ट कार्मेल के एटलिट स्थल से प्राप्त एक उत्तरपुरापाषाणकालीन उपकरण समुच्चय। गैरोड ने इस समुच्चय को यह नाम दिया था, जो अब प्रायः अप्रचलित है।

Audi (= Knife blade)
औदी (चाकू फलक) प्रागैतिहासिक लघु शल्क उपकरण। इसकी निचली सतह, मुख्य शल्क-सतह होती है। उपकरण की ऊपरी सतह पर कई प्राथमिक शल्क चिह्न बने होते हैं। इनमें से एक (किनोरेवाला) शल्क चिह्न के निचली (मुख्य शल्क) सतह से मिलने पर तीक्ष्ण किनारे का कार्यांग बनता है। इस उपकरण के पार्श्व भुथरे तथा कुंदे का सिरा, कार्यांग के समानांतर नहीं, वरन् टेढ़ा होता है।


logo