logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Archaeology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

albarello
अलबरेलो उत्तर-मध्यकालीन स्पेन का औषधि रखने का मर्तबान। यह आकार में लगभग भेलनाकार होता था और इसके पार्श्व अवतलाकार होते थे। प्राचीन ब्रिटेन और नीदरलैंड में भी इस प्रकार के पात्र मिले हैं। पात्र पर अरबी लिपी सदृश नीले अलंकरण के ऊपर टीनयुक्त काचन प्राप्त होता है।

alignment
पंक्तिबंधन खड़े पत्थरों की या वास्तु अवशेषों की पंक्ति या पंक्तियों का क्रम।

alipterion
अभ्यंग कक्ष, तैलाभ्यंग कक्ष प्राचीन रोमन स्थापत्य के अंतर्गत स्नानार्थियों के निमित्त तैलादिद्रव्यों की मालिश के लिए बना कक्ष।

allee couverte(= Galley grave)
सुरंग शवाधान (क) ऐसा महाश्म जहाँ पहुंचने के लिए भूगर्भित शवाधान मार्ग बनाया जाता था। इस प्रकार के शवाधान योरोप में प्रारंभिक नवपाषाणकाल से लेकर ताम्रकाल तक निर्मित होते थे। (ख) नवपाषाणकालीन शवाधानों की विशेषताओं से युक्त भूगर्भित शवाधान।

Allerod oscillation
अलेरोड दोलन उत्तरी योरोपीय अंतिम हिमावर्तन कल्प में थोड़े समय के लिए उष्णता में वृद्धि का काल जिसमें हिम-विहीन क्षेत्रों में वन-वृक्षों की वृद्धि हुई। रेडियो कार्बन तिथि क्रम के आधार पर इसका समय लगभग ई. पू. 9850-ई. पू. 8850 माना जाता है।

alloy
मिश्र धातु दो या अधिक धातुओं के मिश्रण से बनी हुई धातु।

almeria
अलमेरिया दक्षिण-पूर्वी स्पेन का तटवर्ती प्रांत अलमेरिया जो नवपाषाणकालीन संस्कृति के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। अलमेरी लोगों ने पहाड़ियों पर अपनी बस्तियाँ बसाई थी ; जैसे-अलगार्सलक्षेत, जहॉ खाद्योत्पादन का विकास हुआ। अलमेरी कृषक खुले गाँवों में झोपड़ियों में रहते थे। वे शवों को गोलाकार चबूतरों के नीच ताबूतों में रखकर दफनाते थे। वे मृदूभांडों तथा समलंबी चकमक बाणाग्रों का प्रयोग करते थे। इनका काल ई. पू. पाँचवीं और ई. पू. चतुर्थ सहस्राब्दि माना गया है। देखिए : 'El Garcel'

alphabet
वर्णमाला किसी लिपी के समस्त अक्षर रूपों की यथाक्रम सूची। किसी वर्णमाला में कुल मिलाकर कितने अक्षर होते हैं, यह उसका प्रयोग-व्यवहार करनेवालों की आवश्यकताओं और उनके विकास पर निर्भर करता है। यह उल्लेख्य है कि चित्र-लिपि या कीलाक्षर लिपी में कई चिह्न होते हैं। चीनी लिपी में तो कई हजार चित्राक्षर मिलते हैं।

Alpine man
ऐल्पीय मानव यूरोप में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर काकेशियायी प्रजातिके लोग जिनकी प्रमुख शारीरिक विशेषताएं, लघुशिरस्कता (brachycephaly), घने बालयुक्त शरीर हैं।

Alpine race
एल्पाइन नस्ल, एल्पाइन प्रजाति यूरोपीय महाद्वीप के केन्द्रीय पार्वत्य प्रदेश की तीन मूल प्रजातियों (नार्दिक, एल्पाइन तथा भूमध्यसागरीय) के लिए प्रयुक्त नाम।डब्ल्यूo जैडo रिपले ने इस जाति के मानवों की विशेषताओं में, उनकी लघुशिरस्कता (brachycephalic), मझोला कद तथा बादामी रंग का उल्लेख किया हैं।


logo