logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Archaeology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Ainu people
आइनू जन जापान की वह मूल प्रजाति, जो प्राचीन काल में संपूर्ण द्वीपसमूह में फैली हुई थी। अब इस प्रजाति के लोग होकेडो और कराफुतो क्षेत्रों तक सीमित रह गए हैं। इनका कद छोटा और शरीर गठीला है। इनकी हल्की-पीली त्वचा पर बाल बहुतायत में होते हैं। इनका रहनसहन आज भी आदिवासियों की तरह है। ये जीववाद में विश्वास रखते हैं।

air photography
वायवी फोटोग्राफी प्रथम महायुद्ध-काल से, पुरातत्व के क्षेत्र में प्रयुक्त विशिष्ट प्रविधि, जिसके माध्यम से हवाई चित्रों द्वारा ज्ञात और अज्ञात पुरातात्विक स्थलों के छाया-चिह्नों के रूप में महत्वपूर्ण सूचना मिलती है। उसके आधार पर पुरातत्ववेत्ता उत्खनन करते हैं। इस प्रविधि के अंतर्गत छाया-चित्रांकन, खड़ा और वक्र दोनों का हो सकता है। खड़े चित्रांकन सं वनस्पति का पता चलता है। टीलों पर घास या वनस्पति कम जमने से यह ज्ञात होता है कि भूगर्भ में कोई इमारत दबी है। इस प्रविधि के जनक प्रोoडीoएसoकोफोर्ड तथा मेजर ऐलेन थे।

akimbo
कटिहस्त मुद्रा कटि-प्रदेश पर हाथ को इस प्रकार रखना कि कोहनी कोण बनाती हुई बाहर की ओर निकली हो। इसे कट्यवलंबित मुद्रा भी कहते हैं।

Akkadian
अक्कादी (1) अक्काद का ; अक्काद-संबंधी; बेबिलोनिया के उत्तर में सिप्पर के निकटवर्ती अगोदा को प्रायः विद्वानों ने अक्काद माना है। (2) (i)सुमेरी (वीo) (ii) ईसा पूर्व 2000 तक विद्यमान, मेसोपोतामिया के सामी (सेमेटिक) निवासियों का या उनसे संबंधित। (3) अक्कादी भाषा ; कीलाक्षरों मे साहित्य की विभिन्न विधाओं में प्रयुक्त मेसोपोतामिया की प्राचीन सामी भाषा। (4) प्राचीन अक्कादी भाषा ; अक्कादी लोगों द्वारा प्रयुक्त भाषा का प्राचीनतम स्वरूप।

Akkadian people
अक्कादी जन ई. पू.दो हजार तक, मध्य मेसोपोतामिया के सामी निवासी।

Akkadian sculpture
अक्कादी मूर्तिकला बेबीलोन का निकटवर्ती स्थान, जिसकी पहचान पश्चिम एशिया में अगोदा (सिप्पर के निकट) से की गई है। कहा जाता है कि राजधानी के रूप में अक्काद नगर की स्थापना लगभग ई. पू. 2370 में सरगन ने की थी। अक्काद का शिल्प प्राचीन विश्व की भव्य कलात्मक निधि माना जाता है।

Akka tribe
अक्का जन बेल्जियन कांगो की उइले ( Uele ) घाटी में निवास करनेवाली अफ्रीकी पिग्मी प्रजाति।

alabaster
सेलखड़ी, ऐलाबास्टर प्राचीन काल में इत्रदानी तथा अन्य लघु कलाकृतियों के निर्माण में प्रयुक्त चिकना पत्थर, इसे खरिया मिट्टी भी कहा जाता है।

alabastrum
इत्रदानी, सुगंधिकूपी (1) छोटी सुराहीनुमा इत्रदानी। (2) प्राचीन यूनान में प्रचलित चपटे मुँहवाली छोटी अंडाकार इत्रदानी।

Albany industry
अल्बानी उद्योग दक्षिण अफ्रीका के सुदूर दक्षिणी भाग का प्रस्तर उपकरण उद्योग जिसका काल ई. पू. ग्यारहवीं और छठी सहस्राब्दि के बीच निर्धारित किया गया है। बोमप्लास और रोबर्ग इस उद्योग के प्रमुख स्थल हैं। स्थानीय पृष्ठित लघु पाषाण उपकरणों से युक्त विल्टन उद्योग का यह पूर्ववर्ती है तथा अमानकित शल्क-खुरचनिया (flake scraper) इसकी विशेषताएं हैं।


logo