logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Archaeology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

anthropomoraph
मानवाकृति आलंकारिक रूढ़िगत नराकृति। भारत मे इस प्रकार के उपकरण विशेषकर ताम्रयुगीन निधियों में मिले हैं।

anthropomorphism
नरत्वारोपण किसी देवी-देवता, अवतार या महापुरुष को मानवाकृति या मानवीय व्यक्तित्व देना।

antiquarian
पुरातनिक, पौरातनिक (1) (क) पुरातन वस्तुओं या प्राचीन काल का अध्ययन; पुरा-काल या पुरावस्तुओंसे संबंधित। (ख) प्रचीन अथवा पूर्ववर्ती वस्तुओंके प्रति कलानुराग से संबंधित। (2) प्राचीन और दुर्लभ सामग्री या ग्रंथों का क्रय निक्रय करने वाला।

antiquarium
पुरासंग्रहालय (1) वह भवन या कक्ष, जहा प्राचीन वस्तुएँ प्रदर्शित हों। (2) शीशे की वह दराजयुक्त दर्शनीय आलमारी, जिसमें प्राचीन वस्तुएँ रखी हों।

antique
1. पुरावस्तु प्राचीन कला-सामग्री, अलंकृत रचना या अन्य कोई प्राचीन वस्तु, जो काफी पहले निर्मित हुई हो। 2. पुरातन, प्राचीन (क) भारत सरकार के पुरावशेष तथा बहुमूल्य कलाकृति अधिनियम (1972) के अनुसार कम से 75 वर्षों से विद्यमान ऐतिहासिक अथवा कलात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण पांडुलिपी, अभिलेख या दस्तावेज भी इसी कोटि में रखे गए हैं। (ख) पुराने समय का या उससे संबंधित पूर्वकाल का या पूर्वकालीन; परंपरा, फैशन या शैला में पुरातन, प्राचीन या पुराने ढंग का।

Antiquities Export Control Act, 1947
पुरावशेष निर्यात नियंत्रण अधिनियम, 1947 भारत सरकार का वह अधिनियम जिसके अन्तर्गत प्राचीन सांस्कृतिक महत्व की वस्तुओं को विदेश भेजने के विरबद्ध कानूनी रोक लगा दी गई। कलाकृति अधिनियम, 1972 द्वारा सन् 1947 के इस अधिनियम को निरसित किया गया। यह उल्लेख है कि पुरावशेषों को राष्ट्र-निधि माना जाता है।

antiquity
1. पुरातनता, प्राचीनत्व पुरातनत्व, प्राचीन होने के गुण; होने का भाव; प्राचीनता। 2. पुराकाल, प्राचीन काल यूरोपीय दृष्टि से विशेषकर मध्य युग के पूर्व का समय। पुराकाल के अवशेषों सं प्राचीन इतिहास का जीर्णोद्धार करने में बड़ी सहायता मिलती है। 3. पुरावशेष, पुरावस्तु पुरावशेष तथा बहुमूल्य कलाकृति अधिनियम, 1972 के अनुसार "पुरावशेष" के अन्तर्गत निम्न वस्तुएँ परगणित हैं :- 1. कम से कम सौ वर्षों से विद्यमान कोई सिक्का, मूर्ति, रंगचित्र, पुरालेख अथवा कला या शिल्पकारी की कोई अन्य कृति ; 2. कोई वस्तु, पदार्थ या चीज, जो गत युगों के विज्ञान, कला, शिल्प, साहित्य, धर्म, रूढ़ी, नैतिक आचार या राजनीति की दृष्टांतस्वरूप है। 3. किसी भवन या गुफा से निकाली गई वस्तु या चीज़। 4. ऐतिहासिक महत्व की कोई वस्तु, पदार्थ या चीज़। 5. कोई ऐसी वस्तु, पदार्थ जिसे केन्द्रीय सरकार ने, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा, इस अधिनियम के प्रयोजनार्थ पुरावशेष घोषित किया है और 6. ऐसी कोई पांडुलिपी, अभिलेख अथवा अन्य दस्तावेज़, जो वैज्ञानिक, ऐतिहासिक, साहित्यिक अथवा सौंदर्य की दृष्टि से महत्व की है और जो कम से कम 75 वर्षों से विद्यमान है।
">

antiquity law
पुरावशेष-विधि पुरातन वस्तुओं, पुराने खंडहरों, ऐतिहासिक महत्व के अवशंषों आदि को भावी संततियों के लिए सुरक्षित रखने की व्यवस्था करने वाला कानून जिसका उल्लंघन दंढनीय अपराध होता है।

antler
मृगशृंग हरिण परिवार के नर-पशुओं के सिर पर दोनों ओर बाहर निकले हुए, लंबे, कठोर और नुकीले सींग। अपवाद स्वरूप रेनडियर के नर और मादा दोनों के ही सींग होते हैं। अधिकतर हरिणों के श्रृंग शीतकाल में झड़ जाते हैं और फिर पुनः उगतेहैं। इनके सींग से इन पशुओं की आयु का भी पता चलता है, पर यह विधि अधिक विश्वसनीय नहीं है। मृग श्रृंगों का प्रयोग प्रागैतिहासिक काल से ही उपकरण निर्माण के लिए होता था। यदाकदा इनका प्रयोग हल फाल के रूप में भी मिलता है।

anubis
एन्युबिस प्राचीन मिस्र का एक देवता जिसके बारे में यह धारणा थी कि वह कब्र में दफनाये गए मानव शरीर और आत्मा की रक्षा करता है। उसका शरीर मानव का तथा मस्तक श्रृगाल का होता था। यह बाएं हाथ में दंड धारण करता था। इस देवता की आकृति प्रायः ममी-ताबूत पर उत्कीर्णित होती थी।


logo