logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

अंकीय
वि.
गणि.
अंक / आँकड़ा / संख्या संबंधी। जैसे: अंकीय पद्धति।
digital, numerical

अंकीय अभिकलित्र
पुं.
कंप्यू.
अभिकलित्र का एक प्रकार जो सूचना का कूटलेखन (कोडन) द्विआधारी अंकों के रूप में करता है। दे. अभिकलित्र। तु. अनुरूप अभिकलित्र, संकर अभिकलित्र।
digital computer

अंकुरण
पुं.
अंकुर फूटना या निकलना।

अंकुरण
पुं.
वन.
अनुकूल परिस्थितियों में बीज, बीजाणु आदि की वृद्धि का आरंभ। सामान्यत: इसमें सर्वप्रथम एक अंकुर फूटता है।
germination

अंग
पुं.
आयु.
धड, से जुड़े उपांगों में से कोई एक। टिप्पणी: उपांग संचलन का कार्य करते हैं।
limb

अंग
पुं.
साहि.
शरीर या देह के लिए साहित्य में प्रयुक्त एक पर्याय।
body

अंग
पुं.
किसी संगठन का एक भाग या हिस्सा। जैसे सेना के तीनों अंग - स्थलसेना, नौसेना और वायुसेना; अथवा भारत गणतंत्र के तीनों अंग - विधानांग, कार्यांग और न्यायांग।
part

अंग
पुं.
जीव.
जीव का बहुकोशीय अवयव जो संरचनात्मक और कार्यात्मक इकाई के रूप में कार्य करता है।
organ

अंग
पुं.
संगी.
दाक्षिणात्य संगीत (कर्णाटक संगीत) की तालों के विभाग। ये विभाग, यानी अंग 6 हैं- 1. अणु - द्रुत, 2. द्रुत, 3. लघु, 4. गुरु, 5. प्लुत और 6. काकपद।

अंग
पुं.
भाषा.
पाणिनीय व्याकरण के अनुसार शब्द - रचना में प्रत्यय - योजन की प्रक्रिया में अंतिम प्रत्यय के छाँट लेने पर बचा हुआ अंश। जैसे: 'सुंदरता' में से-ता के छाँट लिए जाने पर बचा अंश 'सुंदर'। पर्या. प्रातिपदिक।
stem


logo