logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

इंच
पुं.
गणि.
रैखिक माप-फूट का बारहवाँ भाग। एक इंच 2.54 सेंटीमीटर के बराबर होता है।
inch

इंजीनियरी कोर
स्त्री.
सैवि.
संक्रिया संबंधी निर्माण तथा ध्वंस कार्यों के लिए तथा रक्षा सेनाओं के तथा सौनिक आवासों के निर्माण कार्यों के लिए मुख्य इंजीनियर के प्रति उत्तरदायी संगठन। टिप्पणी: युद्ध तथा संक्रिया में अपनी थल सेना के संचलन के लिए सुरक्षित पथों, पुलों, अस्थायी कार्यालयों तथा आवासों आदि के निर्माण तथा शत्रु के संचलन को बाधित करने हेतु बिध्वंस करने आदि कार्य इसके दायित्व में आते हैं। अतएव इंजीनियरी कोर भी सेना की एक लड़ाकू भूजा मानी जाती है।
corps of engineers

इंजेक्शन
पुं.
दे. (i)  सुई लगाना। और (ii) इसके लिए उपयोग की जाने वाली युक्ति विशेष।

इंटरनेट
पुं.
कंप्यू.
कंप्यूटरों का विश्वव्यापी जालक्रम।
internet

इंटरपोल
पुं.
अं. विधि
1923 में स्थापित लगभग 150 देशों का पुलिस संगठन जो सदस्य राष्ट्रों के आपराधिक कार्यों के निपटान में नीतिगत समन्वय करता है।
Interpol

इंटरफ़ेरोन
पुं.
आयु.
जीव में वर्तमान कोशिकीय प्रोटीन जो विषाणु के संक्रमण से जीव की रक्षा करते हैं।
interferon

इंद्रधनुष
पुं.
भौ.
वर्षाकाल में सूर्य-प्रकाश के प्रभाववश आकाश में दिखाई पड़ने वाला धनुष की आकृति का चाप जिसमें स्पेक्ट्रम के सातों रंग दिखाई देते हैं।
rainbow

इंद्रिय
स्त्री.
दर्श.
जीवात्मा (प्राणी) के ज्ञान की प्राप्ति और कर्म करने का साधन (पाँच ज्ञानेंद्रियाँ, पाँच कर्मेंद्रियाँ)
organ

इंसुलिन
पुं.
आयु.
अग्न्याशय की बीटा कोशिकाओं में बनने वाले हार्मोन जो शर्करा के चयापचय को नियंत्रित करते हैं। मधुमेह के रोगियों को यह औपधि सुई लगाकर बाहर से दी जाती है।
insulin

इओसिनोफीलिया
पुं.
आयु.
रुधिर में इओसिनोफिलों (इओसिन रागी कोशिकाओं) का सामान्य से अधिक संख्या में हो जाना। यह अवस्था विकार उत्पन्न करती है।
eosinophilia


logo