logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

छँटनी
स्त्री.
प्रशा., अर्थ.
किसी कार्यालय, विभाग अथवा व्यावसायिक प्रतिष्ठान में फालतू कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की प्रक्रिया।
retrenchment

छक्का
पुं.
व्यु. अर्थ.
छह का समूह।

छक्का
पुं.
खेल.
(क्रिकेट) बल्लेबाज़ द्वावा गेंद पर किया गया ऐसा प्रहार जिससे गेंद सीमा रेखा से पहले मैदान को छुए बिना सीधे ही सीमा रेखा से बाहर जा गिरे और इस तरह खिलाड़ी की रन संख्या में छह रन जुड़ जाएँ।
a set of six, sixer

छज्जा
पुं.
इंजी. (स्था.)
मुंडेर से बाहर को निकला किंचित् ढलुवाँ भाग जो वर्षा जल को दीवारों पर गिरने से रोकता है।
pent roof

छत्रक
पुं.
शा.अर्थ.
छोटी छतरी।
mushroom

छत्रक
पुं.
वन.
कवक विशेष का फलन काय। इसमें तना और छातेनुमा टपी (शीर्ष) दो अंग होते हैं। टोपी की निचली सतह पर अरों की तरह विन्यस्त असंख्य बीजाणु होते हैं। इसकी कुछ जातियाँ भोज्य होती हैं और कुछ विषैली।

छत्रक
पुं.
पर्या.
कुकुरमुत्ता।

छद्मनाम
पुं.
पुस्त.
वह नाम या उपनाम जो कोई लेखक अपने व्यक्तित्व को छिपाने या प्रसिद्धि प्राप्त करने के लिए प्रस्तुत करे। जैसे 'अज्ञेय'
allonym, pseudonym

छद्मनाम
पुं.
पर्या.
अनाम।

छद्मनाम
पुं.
तु.
अनाम।


logo