logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

चंचु
पुं.
प्राणि.
पक्षियों का बाहर की ओर उभरा अस्थिमय (हड्डी का) हनु (जबड़ा)।
beak

चंचु
पुं.
पर्या.
चोंच।

चंद्रग्रहण
पुं.
खगो.
चंद्र का पृथ्वी की छाया में प्रवेश करने के कारण चंद्र के दीप्त भाग का आंशिक रूप से या पूर्ण रूप से अदीप्त होना।
lunar eclipse

चंद्रनाड़ी
स्त्री.
योग
हठयोग के अनुसार इड़ा नाड़ी जो बाएँ नासा मार्ग से प्रवाहित होती है। इसका गुण शीतलता प्रदान करने वाला है।

चंद्रनाड़ी
स्त्री.
योग
इड़ा नाड़ी, सोम नाड़ी।

चंद्रभेदन प्राणायाम
पुं.
योग
बाएँ नासा-रंध्र से (इड़ा अथवा चंद्र नाड़ी के माध्यम से) श्वास भीतर लेकर उसे रोकना और फिर दाहिने नासा रंध्र से (पिंगला अथवा सूर्य नाड़ी के माध्यम से) बाहर छोड़ना। अनेक बार ऐसा ही अभ्यास करना 'चंद्रभेदन प्राणायाम' है।

चक
क्रि.
खेल.
(क्रिकेट) नियमानुसार गेंदबाज़ी करने की बजाय (नियम विरुद्ध) गेंद फेंकना।
chuck

चक
पुं.
खेल.
(जिम्नास्टिक्स) कलाबाज़ी।

चकबंदी
स्त्री.
कृषि
किसी किसान के स्वामित्व में अब तक यत्र-तत्र बिखरे हुए खेतों को उनकी उर्वरता की समतुल्यता के आधार पर एक बड़ा या छोटा खेत बना देना। इस प्रकार की चकबंदी से उस किसान को कृषिकार्य में सुविधा हो जाती है और वह ट्रैक्टर आदि कृषि उपकरणों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल कर सकता है।
consolidation of holdings

चकमक (पत्थर)
पुं.
भूवि.
द्युतिहीन, असितवर्णी तथा शंखाभ विभंग दर्शानेवाली कणदार गूढ़ क्रिस्टली सिलिका। इनके परस्पर टकराने से विद्युत् स्फुलिंग पैदा होते हैं। टिप्पणी: आदिमकाल में इस पत्थर से औज़ार बनाए जाते थे और आग जलाई जाती थी। आधुनिक युग में गैस-लाइटर और सिगरेट-लाइटर में इसके टुकड़े का उपयोग होता है।
flint


logo