logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

थक्का
पुं.
जंतु.
कटने या चोट लगने पर शिराओं और धमनियों से संचरित रक्त को स्वर: रोकनेवाला वह जमाव जो कुछ विशिष्ट रासायनिक क्रियाओं का परिणाम होता है।
Clotting, clot

थक्का
पुं.
आयु.
धमनियों और शिराओं की भीतरी दीवार पर का वह जमाव जो रक्त के प्रवाह-मार्ग को सँकरा कर देता है। ऐसी अवस्था में रक्त को पंप करने में ह्रदय को अधिक जोर लगाना पड़ता है। परिणामस्वरूप ह्रदयाघात और मस्तिष्काघात जैसे रोगों की संभावना बढ़ जाती है।

थक्का
पुं.
दे. स्कंदन।

थन
पुं.
(स्तन का तद्भव रूप) पशु मादा (विशेषकर चौपायों) की छाती से लटके दो या दो से अधिक चूचकों वाले उभार का सामूहक नाम जिसमें दुग्धीत्पादक कोशिकाओं की भरमार होती है। इन चूचकों को चूसकर शिशु पुंष्टि प्राप्त करता है।
udder

थन
पुं.
तुल.
स्तन।

थर्म
पुं.
भौ.
ऊष्मा का मात्रक जो 1000 किलो कैलोरियों के बराबर होता है।
therm

थर्मस फ्लास्क
पुं.
भौ.
दे. निवांत फ्लास्क।

थल सेना
स्त्री.
दे. स्थल सेना।

थाएमीन
पुं.
रसा.
विटामिन 'बी' का रासायनिक नाम। इसकी कमी बेरीबेरी रोग उत्पन्न करती है।
thiamine

थाट
पुं.
दे. ठाठ।


logo