logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

जंक फूड
पुं.
गृ.वि.
जंक = (अनौपचारिक अर्थ में) बेकार का अथवा अस्वास्थ्यकर। फूड=खाना, भोजन, खाद्य पदार्थ। (सदियों से पारंपरिक विधि से तैयार होते आए ताज़ा और पौष्टिक तत्वों से भरपूर आहार की तुलना में) वे विज्ञापन आधारित भोज्य पदार्थ जो संतुलित आहार की कोटि में न आकार ज्यादा कैलोरी और कम पोषक तत्वों वाले डिब्बाबंद अथवा पैकेटों में अपेक्षाकृत अधिक समय तक सुरक्षित रखे जा सकने वाले तले खाद्य पदार्थ। जैसे: चिप्स, बर्गर, पिज्जा आदि-आदि।

जंक फूड
पुं.
पर्या.
फास्ट फूड।

जंगम
वि.
चलायमान या हिलने-डुलने वाला; स्थानांतरण-शील।

जंघा
स्त्री.
सा. अर्थ
जाँघ (thigh) टिप्पणी: सामान्य प्रयोग में 'जंघा' को 'जाँघ' का पर्याय माना जाता है, जो ठीक नहीं है। संस्कृत में 'जंघा' का अर्थ है- टखने से लेकर घुटने तक का भाग (shank). 'जाँघ' जघन से व्युत्पन्न शब्द है, जिसका अर्थ है- पुट्ठा, कूल्हा (hip, buttock)

जंतु
पुं.
जीव.
सजीवों के दो मुख्य प्रकारों में से एक, जिनमें गतिशीलता और देखने का अंग होता है।
animal

जंतु
पुं.
पर्या.
प्राणी, जानवर। टिप्पणी: ये अपने कार्बोहाइड्रेट भोजन का स्वयं निर्माण नहीं कर सकते क्योंकि इनकी कोशिकाओं में पर्णहरित (क्लोरोफिल) नहीं होता।।

जंतु
पुं.
दे. प्राणी

जंतु जगत्
पुं.
प्राणि.
गतिशील जीवधारियों का (विशेषकर जानवरों का) समूह; वह जगत् जिसमें जानवर सम्मिलित हैं।
animal kingdom, fauna

जंतु जगत्
पुं.
पर्या.
प्राणिजगत्।

जंतु जगत्
पुं.
तु.
वनस्पति जगत्, पादप जगत्।


logo